{"_id":"6287f793ad76f23d16103dcd","slug":"kanpur-dehat-fire-broke-out-in-raw-material-of-thread-factory-found-control-after-one-and-a-half-hour-s-effort-akbarpur-news-knp6979365116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : धागा फैक्टरी के कच्चे माल में लगी आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : धागा फैक्टरी के कच्चे माल में लगी आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
विज्ञापन
कच्चे माल को दूसरे स्थान पर ले जाते फैक्टरी कर्मी। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
रनियां। रायपुर स्थित धागा फैक्टरी के गोदाम में शुक्रवार को प्लास्टिक की बोतलों व अन्य सामान में अचानक आग लग गई। कर्मचारियों ने मौजूद संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश शुरू की। वहीं, सूचना पर माती से पहुंचे दमकल कर्मियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
कानपुर नवाबगंज निवासी शरद शर्मा की रायपुर स्थित जीपीएल फैक्टरी में प्लास्टिक गलाकर धागा बनाया जाता है। फैक्टरी के पीछे के हिस्से में बने गोदाम परिसर में कच्चा माल जमा था। शुक्रवार दोपहर माल में आग लग गई।
यह देख वाशिंग प्लांट व कटाई प्लांट में काम कर रहे करीब 70 मजदूरों में अफरा तफरी मच गई। मजदूरों ने फैक्टरी में मौजूद संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। घटना की जानकारी फायर विभाग को दी गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे अग्निशमन अधिकारी कृष्ण कुमार ने कर्मचारियों के साथ डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
फैक्टरी के पीछे के हिस्से में प्लास्टिक की बोतल आदि कच्चा माल रखा था। उसमें अचानक आग लग गई। फैक्टरी श्रमिकों व दमकल कर्मियों की मदद से काबू पा लिया गया है। आग से 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। - सुमित कक्कड़, मैनेजर जीपीएल फैक्टरी