फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Fire broke out in coal laden wagon of goods train, fire brigade extinguished it

कानपुर देहात : मालगाड़ी के कोयला लदे वैगन में लगी आग, दमकल जवानों ने बुझाई

Wed, 23 Mar 2022 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Fire broke out in coal laden wagon of goods train, fire brigade extinguished it
रूरा में मालगाड़ी की बोगी में आग बुझाते दकमल कर्मी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
रूरा (कानपुर देहात)। कानपुर से कोयला लेकर गाजियाबाद जा रही मालगाड़ी के 30वें वैगन में आग लगने से धुआं उठने लगा। रूरा में लूप लाइन पर मालगाड़ी को रोककर दमकल जवानों ने पानी की बौछार की। इसके करीब एक घंटे बाद मालगाड़ी को आगे रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

दिल्ली हावड़ा रेल लाइन पर मंगलवार की सुबह कानपुर से मालगाड़ी कोयला लादकर गाजियाबाद जा रही थी। भाऊपुर स्टेशन से निकलते समय एक वैगन में धुआं उठता देख स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना रूरा रेलवे स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार को दी।
विज्ञापन

इस पर अग्निशमन दल को सूचना देकर मालगाड़ी को अप की लूप लाइन पर करीब 8.20 बजे रोक दिया गया। इसके बाद ओएचई की विद्युत सप्लाई बंद कर दी गई।
माती फायर स्टेशन से पहुंचे कर्मचारी अनुभव सचान, पुनीत, आनंद व रामजी लाल ने पानी की बौछार कर आग बुझाई। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि गर्मी के कारण अक्सर कोयला गर्म होकर सुलगने लगता है। मालगाड़ी को 9.25 बजे आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed