फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Farmer died due to a collision with an unknown vehicle on Rasulabad's Usri Road

Kanpur Dehat : रसूलाबाद के उसरी रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की जान गई

Mon, 06 Feb 2023 08:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Feb 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Farmer died due to a collision with an unknown vehicle on Rasulabad's Usri Road
रसूलाबाद। खेत से पानी लगाकर देर रात घर आ रहे किसान को उसरी रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उपचार के दौरान किसान ने सीएचसी में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

उसरी गांव निवासी सरमान सिंह पाल (45) शनिवार देर रात गेहूं की फसल में पानी लगाकर घर लौट रहे थे। रसूलाबाद उसरी रोड पर एक ढाबे के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में सरमान गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर परिजन उन्हें सीएचसी ले गए। वहां ईएमओ डॉ. सौरभ शाक्य ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनहोनी पर पत्नी सुमन, भाई श्याम सिंह, प्रमोद कुमार, भतीजे अमन आदि बिलख पड़े। अपराध निरीक्षक रणजीत सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed