फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat exam

इंटरमीडिएट अंग्रेजी में 1877 ने छोड़ी परीक्षा

Thu, 27 Feb 2020 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat exam
परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। बुधवार को दोनों पाली में शांतिपूर्वक बोर्ड परीक्षा हुई। सुबह पाली में वाणिज्य की परीक्षा में छह परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी दी। शाम को इंटरमीडिएट की अंग्रेजी परीक्षा में 1877 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। किसी ने पेपर सही तो किसी ने कठिन बताया।
विज्ञापन

सुबह हाईस्कूल वाणिज्य की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 55 परीक्षार्थियों में 49 ने परीक्षा दी। छह छात्र परीक्षा देने केंद्र पर नहीं पहुंचे। शाम को इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। इसमें कुल 24832 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में 13481 छात्र, 9474 छात्राओं सहित कुल 22955 परीक्षार्थी शामिल हुए। 1381 छात्र, 496 छात्रा समेत 1877 छात्रों ने परीक्षा नहीं दी। संतोषी देवी ने कहा कि प्रश्नपत्र पाठ्यक्रम पर आधारित रहा। पेपर कठिन था। इससे दो प्रश्न छूट गए।
विज्ञापन

फलक नाज का कहना था कि जैसा सोचा था, वैसा ही प्रश्नपत्र आया है। समय के साथ सभी प्रश्नों को हल कर दिया गया था। बाद में बी कापी भी लेनी पड़ी। वर्षा सिंह का कहना था कि अंग्रेजी का प्रश्नपत्र कठिन रहा है। तीन प्रश्न छूट गए। थोड़ा और समय मिलता तो सभी प्रश्न हल किए जा सकते थे। कोमल सिंह ने कहा कि सभी प्रश्न आसानी से हल कर लिए। प्रश्न हल करने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं रही। उधर, राजपुर में भारतीय विद्या पीठ इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की अंग्रेजी परीक्षा चौकसी के बीच शांतिपूर्वक हुई। एसडीएम सिकंदरा रमेश चंद्र यादव की देखरेख में प्रश्नपत्र खोले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed