फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Electricity supply schedule in villages fail, cuts for 17 hours

कानपुर देहात : गांवों में बिजली आपूर्ति शेड्यूल धड़ाम, 17 घंटे तक हो रही कटौती

Fri, 29 Apr 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Electricity supply schedule in villages fail, cuts for 17 hours
कानपुर देहात। गर्मी बढ़ने के साथ ही जनपद में प्रति दिन तीन मिलियन यूनिट तक बिजली की मांग पहुंच गई है। वहीं, इसके सापेक्ष आपूर्ति न होेने से कटौती बढ़ा दी गई है। ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति का शेड्यूल धड़ाम हो गया है। 11 उपकेंद्रों में बिजली कटौती 15 से 17 घंटे तक पहुंच गई है। आकस्मिक बिजली कटौती से गर्मी में पंखा, कूलर ठप होने से लोग बेहाल हो रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण आपूर्ति वाले 44 उपकेंद्रों में अभी तक सात से साढ़े आठ घंटे तक बिजली कटौती हो रही थी। अब आकस्मिक बिजली कटौती बढ़ गई है और यह बढ़कर 17 घंटे तक पहुंच गई है। 33 उपकेंद्रों पर दस घंटे के करीब बिजली कटौती हो रही है लेकिन 11 उपकेंद्रों पर यह कटौती बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड रनियां के अंतर्गत बुधवार को मूसानगर उपकेंद्र पर 16 घंटे बिजली कटौती रिकार्ड की गई। वहीं न्यू बारा व न्यू रनियां में यह कटौती 15 घंटा 50 मिनट तक हुई। बनीपारा में 15 घंटा 55 मिनट बिजली कटौती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय फाल्टों की वजह से बमुश्किल पांच से छह घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इसी प्रकार झींझक खंड के अंतर्गत मिंडाकुआं उपकेंद्र में 16 घंटा 50 मिनट बिजली कटौती हुई। कंचौसी उपकेंद्र में 14 घंटा 55 मिनट, सिकंदरपुर में 15 घंटा और कहिंजरी में 15 घंटा 10 मिनट बिजली की कटौती की गई है।
पुखरायां विद्युत खंड में भी यही स्थिति है। यहां मुंगीसापुर उपकेंद्र में 15 घंटा पांच मिनट, संदलपुर में 15 घंटा 40 मिनट और पुखरायां देहात उपकेंद्र में 15 घंटा 40 मिनट बिजली कटौती हुई है। करीब 66 हजार कनेक्शनों पर केवल छह घंटे बिजली आपूर्ति हो पा रही है। इससे साढ़े तीन लाख आबादी प्रभावित है।

गर्मी में बिजली की मांग बढ़ गई है। उत्पादन के अनुसार मांग के सापेक्ष बिजली उपलब्ध नहीं है। मांग और आपूर्ति में संतुलन बनाने के लिए बिजली कटौती की जा रही है। जल्द ही स्थित में सुधार की उम्मीद है। - राकेश कुमार, मुख्य अभियंता विद्युत कानपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed