फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat electicity

केबिल बक्सा जलने से 100 गांवों की बिजली गुल

Sat, 30 Nov 2019 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat electicity
झींझक में केबिल बक्सा ठीक करता विद्युत कर्मी। - फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। रसूलाबाद में 20 घंटे से बिजली नहीं है। इससे पहले 12 घंटे बाद फाल्ट ठीक कर आपूर्ति चालू की गई।
विज्ञापन

तभी एक ट्रक ने पोल में टक्कर मार दी। इस दौरान एक बच्चा घायल हो गया। पोल टूटने पर फिर आपूर्ति बाधित हो गई। रात आठ बजे तक फाल्ट ठीक नहीं हो सका था। 20 घंटे से बिजली न होने से पानी का संकट भी रहा।
बिल्हौर से रसूलाबाद के लिए आई विद्युत लाइन में गुरुवार की रात 10 बजे तिस्ती और गंगादीन गांव के बीच फाल्ट हो गया था। शुक्रवार सुबह 10 बजे फाल्ट ठीक किया जा सका।
विज्ञापन

आपूर्ति चालू होते ही कस्बे के उपकेंद्र में फाल्ट हो गया। उसे दोपहर ढाई बजे ठीक करके सप्लाई चालू कराई गई। शाम पांच बजे धर्मपुर के पास बिल्हौर की ओर से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गया। इससे खंभा टूट गया। इससे गांव के ही सतीश का पुत्र आठ वर्षीय सौरभ ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गया। इलाज के लिए ककवन सीएचसी में भर्ती कराया गया। खंभा टूटने से विद्युत सप्लाई फिर ठप हो गई। अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह ने बताया कि पोल बदलने का काम चल रहा है। जल्द ही आपूर्र्ति चालू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed