{"_id":"5e123b6b8ebc3e880833a074","slug":"kanpur-dehat-education-akbarpur-news-knp5365725158","type":"story","status":"publish","title_hn":"2013 में भर्ती जूनियर शिक्षकों के परिषद ने मांगे अंकपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2013 में भर्ती जूनियर शिक्षकों के परिषद ने मांगे अंकपत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा विभाग के जूनियर स्कूलों के लिए वर्ष 2013 में हुई शिक्षकों की भर्ती का मामला विवादों में घिरा हुआ है। अपात्रों की भर्ती होने का आरोप लगा सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। अब मामले की सुनवाई शुरू हुई है। बेसिक शिक्षा परिषद के उप सचिव ने जिले में तैनात इस भर्ती के शिक्षकों की सूची अंक पत्रों समेत मांगी है। इससे शिक्षकों में हड़कंप मचा है।
जुलाई 2013 में प्रदेश के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 29334 गणित व विज्ञान के शिक्षकों की भर्ती की गई थी। इसके तहत जिले के 674 उच्च प्राथमिक स्कूलों को 255 गणित व इतने ही विज्ञान के शिक्षक मिले थे। इसमें कई ऐसे शिक्षक शामिल हैं जिनके पास स्नातक में गणित व विज्ञान विषय नहीं थे। स्नातक में कृषि व गृह विज्ञान विषय वाले शिक्षक भी इस भर्ती में मौका का पा गए। इस पर अपात्र शिक्षकों की नियुक्ति हो जाने की रिट सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई थी।
अब कोर्ट ने 2013 के भर्ती जूनियर शिक्षकों का विवरण बेसिक शिक्षा विभाग से तलब किया है। बेसिक शिक्षा परिषद के उपसचिव अनिल कुमार ने बीएसए से उस वक्त भर्ती हुए शिक्षकों की सूची अंक पत्र व प्रमाण पत्र मांगे हैं। बीएसए ने बताया कि जल्द ही शिक्षकों की सूची और विवरण परिषद को भेजा जाएगा।