{"_id":"621bd8d03b8dc251f0579928","slug":"kanpur-dehat-dr-vikas-of-akbarpur-college-will-get-the-national-award-today-akbarpur-news-knp6829560139","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : अकबरपुर महाविद्यालय के डॉ. विकास को आज मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : अकबरपुर महाविद्यालय के डॉ. विकास को आज मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार
विज्ञापन
सहायक प्रवक्ता डॉ. विकास मिश्रा।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर महाविद्यालय में बीएड विभाग के सहायक आचार्य डॉ. विकास मिश्रा को नवोन्मेषी एवं परंपरागत पद्धतियों से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रयास के लिए आज राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा। राष्ट्रपति के प्रतिनिधि के रूप में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह दिल्ली के विज्ञान भवन में उन्हें सम्मानित करेंगे।
भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की संस्था राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर कार्य करने वाले भारतीय नागरिकों को प्रतिवर्ष सम्मानित किया जाता है।
वर्ष 2021 के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं को पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। जिसमें अकबरपुर महाविद्यालय के बीएड विभाग के सहायक आचार्य डॉ. विकास मिश्रा को नवोन्मेषी एवं परंपरागत पद्धतियों से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रयास के लिए यह पुरस्कार देने के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें अंगवस्त्र, प्रमाण पत्र व दो लाख रुपये का चेक दिया जाएगा। वर्ष 2021 के लिए डॉ. विकास मिश्रा के साथ ही चंडीगढ़ के डॉ. सुमन मोर व उत्तर प्रदेश के ही डॉ. संतोष कुमार सिंह को भी चुना गया है। संस्था की श्रेणी में उत्तर प्रदेश की नेशनल एसोसिएशन फॉर वॉलंटियरी इनीशिएटिव एंड कोऑपरेशन (एनएवीआईसी) को यह सम्मान दिया जाएगा है।