फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat double murder, Elderly and newly married woman murdered with sharp weapon, retired teacher seriou

जर, जोरू जमीन...और दोहरा हत्याकांड: आशिक मिजाजी में बिखर गया पूरा परिवार, धारदार हथियार से मारा, जानें मामला

Fri, 20 Oct 2023 05:24 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 20 Oct 2023 05:24 AM IST
सार

Kanpur News: अमरौधा कस्बे के टंडन बाजार में बुधवार देर रात सेवानिवृत्त शिक्षक विमल द्विवेदी की तीसरी पत्नी व उनके पिता की धारदार हथियार व पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने सेवानिवृत्त शिक्षक पर चाकुओं से कई वार किए। उसे नाजुक हालत में हैलट में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
Kanpur Dehat double murder, Elderly and newly married woman murdered with sharp weapon, retired teacher seriou
kampur dehat murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Kanpur Dehat News: कानपुर देहात में सेवानिवृत्त शिक्षक विमल हैलट अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे है। दोनों बेटे गिरफ्तार हैं। दूसरी पत्नी व घर की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल रहा। देर शाम रामप्रकाश के शव का यमुना नदी के घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव के लोग भी घटना को लेकर गमगीन नजर आए। एक ही झटके में परिवार के बिखर जाने को लेकर लोग कई तरह की चर्चाएं करते रहे।

विज्ञापन

विमल शिक्षक होते हुए भी परिवार के प्रति बेपरवाह रहे। परिवार व पड़ोस के लोग बताते हैं कि करीब 25 वर्ष पहले 1994 में उनके घर पर डकैती पड़ी थी। डकैतों ने उनके ऊपर हमला किया, तो पहली पत्नी उनके आगे खड़े होकर खुद गोली खाकर विमल की जान बचाई थी। लंबे समय तक गोली लगने से उनका इलाज चला, कुछ दिन बाद मौत हो गई। पहली शादी से बड़ी बेटी ललिता, बेटा ललित, गुड़िया, अनुजा व सबसे छोटी बेटी सन्नो है।
विज्ञापन

परिवार में कलह और बिखराव शुरू हो गया
सन्नो की मानसिक स्थिति ठीक न होने पर परिवार के लोगों ने रूरा की रहने वाली मुन्नी देवी से विमल की दूसरी शादी करा दी। मुन्नी देवी से बेटा अक्षत हुआ। पहली पत्नी की मौत और दूसरी शादी के बाद भी विमल की आशिक मिजाजी नहीं बदली। करीब एक साल पहले ही वह तारनपुर आने-जाने के दौरान खुशबू अवस्थी से दिल लगा बैठे। करीब दो माह पहले ही शादी भी कर ली। इसके बाद से ही परिवार में कलह और बिखराव शुरू हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

हादसे के बाद सेवा के लिए खुशबू को लाए थे घर
परिवार के लोग बताते हैं कि करीब दो वर्ष पहले विमल सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके पैरों पर ट्रक चढ़ गया था। तारनपुर आने जाने के दौरान खुशबू से संपर्क पहले से थे। घर पर पत्नी के वृद्ध होने का हवाला देकर वह खुशबू को सेवा करने के लिए ले आए। खुशबू उनके साथ ही रहने लगी। धीरे-धीरे जब घर वालों को दोनों के संबंधों की जानकारी होने लगी, तो विरोध शुरू हो गया।

अपने से आधी उम्र की लड़की से की शादी
खुशबू को लेकर पहले यह चर्चाएं रही कि वह विमल की शिष्या है। उनकी सेवा करने के लिए रहती है। मगर धीरे- धीरे परिवार में विरोध शुरू हुआ, तो बात लोगों तक पहुंचने लगी। इधर वृंदावन में शादी किए जाने की बात सामने आने व खुशबू के श्रृंगार करते देख लोगों ने चर्चाएं शुरू कर दी। लोगों में दोनों की उम्र को लेकर भी चर्चाएं रहती थी। विमल की उम्र (62) व खुशबू की उम्र (28) थी।

दोहरे हत्याकांड से सनसनी, भारी पुलिस बल तैनात
दोहरे हत्याकांड की जानकारी होते ही अमरौधा कस्बे में सनसनी फैल गई। भोगनीपुर कोतवाली के साथ, राजपुर, सट्टी, बरौर थाने की पुलिस पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने घर की छत से लेकर आस पास घूम कर बारीकी से छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने पहुंच कर घटना स्थल पर साक्ष्य जुटाए। जिस जगह पर शव पड़े थे वहां पर फर्श पर खून पड़ा था। कुछ खून के दाग दीवार के निचले हिस्से में भी मिले।

पुलिस गुपचुप तरीके से कई जानकारी जुटाती रही
पुलिस अधिकारियों की मानें, तो वारदात सोते समय की गई है। इधर गांव में माहौल न बिगड़े इसको लेकर पुलिस बल तैनात रहा। गांव के लोगों से पुलिस गुपचुप तरीके से कई जानकारी जुटाती रही। देर शाम परिवार पहुंची बेटियों व अन्य रिश्तेदार बिलखते नजर आए। लोगों ने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने निष्पक्ष जांच कर मामले में कार्रवाई का लोगों को भरोसा भी दिया।

सेवानिवृत्त शिक्षक के तीसरी शादी करने को लेकर हुई वारदात
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अमरौधा कस्बे के टंडन बाजार में बुधवार देर रात सेवानिवृत्त शिक्षक विमल द्विवेदी की तीसरी पत्नी व उनके पिता की धारदार हथियार व पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने सेवानिवृत्त शिक्षक पर चाकुओं से कई वार किए। उसे नाजुक हालत में हैलट में भर्ती कराया है। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, आईजी कानपुर प्रशांत कुमार ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की।

अवैध संबंधों व आशिक मिजाजी में हत्या
अवैध संबंधों व आशिक मिजाजी में हमला व हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने सेवानिवृत्त शिक्षक के पहली एवं दूसरी पत्नी के दो बेटों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। अमरौधा कस्बा टंडन बाजार निवासी विमल द्विवेदी मलासा ब्लॉक के अंगदपुर स्थित सहायता प्राप्त स्कूल से सेवानिवृत्त शिक्षक है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने क्षेत्र के तरनपुर निवासी खुशबू अवस्थी (28) से तीसरी शादी कर ली।

धारदार चाकू व एक पत्थर से किया हमला
गुरुवार रात पहली शादी के बेटे ललिल व दूसरी शादी के बेटे अक्षत उन्हें समझा रहे थे। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि देर रात बात इतनी बढ़ी कि ललित व अक्षत ने किचन से धारदार चाकू व एक पत्थर लाकर विमल, रामप्रकाश, खुशबू पर हमला कर दिया। हमले में रामप्रकाश (83) व खुशबू (28) की मौत हो गई। तीनों एक कमरे में गुरुवार सुबह खून से लथपथ पड़े मिले। विमल की सांसे चल रही थी।

हत्यारोपी सेवानिवृत्त शिक्षक के दो बेटों को किया गिरफ्तार
पड़ोस के लोगों से मिली जानकारी पर भोगनीपुर कोतवाली पुलिस, एसपी, एएसपी समेत भारी पुलिस फोर्स पहुंचा। घायल विमल को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। घटना स्थल पर की गई पूछताछ व मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि बेटों ने पूछताछ में बताया है कि पिता के चरित्र और अवैध संबंधों को लेकर वह परेशान थे।

खुशबू का रेता गया गला, रामप्रकाश के सिर पर थी गंभीर चोट
घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने खुशबू व रामप्रकाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल से लेकर पोस्टमार्टम तक स्थानीय लोगों के साथ सगे संबंधियों की भीड़ रही। दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार खुशबू का गला धारदार हथियार से रेंता गया था। वहीं, रामप्रकाश के सिर में पीछे किसी वजनदार वस्तु से वार के निशान पाए गए हैं। सिर में गंभीर चोट होना मौत का कारण बताया गया है।

जर, जोरू जमीन बनी दोहरे हत्याकांड की वजह
अमरौधा के टंडन बाजार में रहने वाले रामप्रकाश के दो बेटे विमल द्विवेदी, कमल द्विवेदी है। विमल मलासा के अंगदपुर गांव स्थित सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। इसी वर्ष वह मार्च में सेवानिवृत्त हुए हैं। सेवानिवृत्त में उन्हें अच्छी खासी रकम मिली। जिसे वह नव विवाहिता पर उड़ा रहे थे। इधर पारिवारिक बंटवारे में मिली जमीन व कुछ अन्य जमीन भी उनके हिस्से में थी। जबकि शेष जमीन अभी भी रामप्रकाश के पास थी।

बेटों को संपत्ति से बेदखल होने का डर सता रहा था
रामप्रकाश अपने बड़े बेटे की हर बात में पक्ष लेते थे, और उसी के साथ रह रहे थे। जबकि छोटा बेटा कमल काफी समय से पास में ही मकान बनाकर परिवार के साथ रहता है। उससे पिता व बड़े भाई से कम मतलब रहता था। विमल के तीसरी शादी कर लेने से पहली शादी व दूसरी शादी के बेटों को संपत्ति से बेदखल होने का डर सता रहा था। लोगों में चर्चा रही कि दोहरे हत्याकांड की यही मुख्य वजह है।

रामलीला के शोर में नहीं सुनाई दी चीख
टंडन बाजार में जिस जगह पर विमल द्विवेदी का मकान है। उसी के पास में बुधवार को रामलीला चल रही थी। रात में परिवार में विवाद हुआ और कब हत्या कर दी गई। इसकी भनक लोगों को नहीं लगी। रामप्रकाश के घर में मुन्ना भी रहते हैं। मुन्ना को रामप्रकाश ने चार वर्ष की उम्र में गोद लिया था। वह घटना के समय दूसरे हिस्से में सो रहे थे। सुबह उठने पर रामप्रकाश, खुशबू, विमल से खून से लथपथ देख पुलिस को जानकारी दी। मुन्ना ने बताया कि रात में कब क्या हो गया, उसे पता नहीं चला। आईजी प्रशांत कुमार भी मौके पर पहुंच कर मुन्ना से जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed