फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat dharna

अधिवक्ता बोले लेखपालों की संपत्ति की कराई जाए जांच

Sun, 29 Sep 2019 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat dharna
कानपुर देहात। कन्नौज की घटना को लेकर अब अधिवक्ताओं ने भी धरना शुरू कर दिया है। अकबरपुर तहसील में एक ही बरामदे में लेखपालों व अधिवक्ताओं ने धरना दिया और नारेबाजी की। इसके बाद एसडीएम के माध्यम से पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

अकबरपुर में धरने को संबोधित करते हुए अध्यक्ष दिलीप यादव ने कहा कि कन्नौज में अधिवक्ताओं पर फर्जी तरीके से रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसे वापस लिया जाए। लेखपालों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने लेखपालों की आय व श्रोत की जांच किसी एजेंसी से कराने की मांग की। लेखपालों की मदद कर रहे तहसील प्रशासन की निंदा की। इस मौके पर गिरजेश त्रिपाठी, समरजीत गुप्ता, राजकुमार कुशवाहा, जितेंद्र आदि मौजूद रहे। शिवली प्रतिनिधि के अनुसार मैथा तहसील में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुधीर सिंह भदौरिया के नेतृत्व धरना दिया गया। अधिवक्ताओं ने लेखपालों पर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह, अंकित सिंह, आरआर चंद्रा, देवेंद त्रिपाठी, प्रमोद कुमार, शोभा, कुलदीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेरापुर प्रतिनिधि के अनुसार कन्नौज में लेखपालों से हुए विवाद एवं घाटमपुर कानपुर नगर के अधिवक्ता सतेंद्र सिंह के हत्यारों पर कार्रवाई की मांग को लेकर तीसरे दिन कार्य से विरत रहे। अधिवक्ता केके तिवारी ने बताया कि कार्य से विरत रहकर शासन से अपनी मांग जारी रखेंगे। हालांकि बारिश के कारण धरने के दौरान अधिवक्ताओं की संख्या कम रही। इस मौके पर सौरभ चौबे, अनिल शुक्ला, महावीर सिंह, चंद्रप्रकाश आदि मौजूद रहे। सिकंदरा में भी अधिवक्ताओं ने धरना दिया। रसूलाबाद में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर से आजाद चौक तक मार्च निकाला। इसके बाद वापस अधिवक्ता भवन पहुंच कर हड़ताल की घोषणा की। इस मौके पर संतोष सिंह गौर, बलराम सिंह, सुशील शुक्ला, भीष्म्रप्रताप पाल, सुमित गौतम, केके गौतम आदि मौजदू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed