फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat development

कंचौसी को नगर पंचायत का दर्जा दिलाए जाने की कवायद तेज

Mon, 04 Nov 2019 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat development
कानपुर देहात। कंचौसी को नगर पंचायत का दर्जा दिलाए जाने की कवायद तेज हो गई है। शासन ने डीएम से इस बारे में रिपोर्ट मांगी थी। इसके बाद एसडीएम ने क्षेत्र की रिपोर्ट एसडीएम से मांगी है। माना जा रहा है कि डीएम जल्द ही अपनी रिपोर्ट रिपोर्ट तैयार कर शासन भेज देंगे।
विज्ञापन

कंचौसी कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा दिलाए जाने की मांग कई बार उठ चुकी है। 25 सितंबर 2018 को इस कस्बे में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ पहुंचे थे। वहां मौजूद अकबरपुर के सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा दिलाए जाने की मांग रखी थी। इस पर मुख्यमंत्री ने कस्बे के लोगों को मांग पूरी करने का भरोसा दिया था। इसके बाद शासन ने डीएम राकेश कुमार सिंह से इस मामले की रिपोर्ट मांगी है। डीएम ने एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा को रिपोर्ट तैयार कराने के निर्देश दिए हैं। इधर, एडीएम ने एसडीएम डेरापुर दीपाली भार्गव से इस बारे में रिपोर्ट तलब की है। इसमें क्षेत्र का गाटावार विवरण, मानचित्र मांगा गया है। सूत्रों का कहना है कि रिपोर्ट कर डीएम को भेजी जा चुकी है। जल्द ही इसे शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

कंचौसी को नगर पंचायत का दर्जा दिलाए जाने को लेकर प्रशासन ने रिपोर्ट तैयार कर ली है। रिपोर्ट में तीन ग्राम सभाओं के 11 मजरो की जोड़ने की तैयारी की गई है। इसमें बान ग्राम सभा का बान बाजार, धनश्यामपुर, बम्हैया तथा रानेपुर रसूलाबाद के रानेपुर, बलरामपुर, कंचौसी बाजार, धैकलपुरवा सहित सढऱामऊ के सढऱामऊ, मनेपुर, जिस्टामऊ, हुलासीपुरवा गांवों को सूची रिपोर्ट में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम दीपाली भार्गव ने बताया कि कंचौसी नगर पंचायत का दर्जा दिलाए जाने को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है। तहसीदार की तरफ से तैयार की गई रिपोर्ट को डीएम कार्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed