{"_id":"5dbf2b708ebc3e01656ead68","slug":"kanpur-dehat-development-akbarpur-news-knp523570461","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुख को ही विकास कार्यों का विवरण नहीं दे रहे बीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक प्रमुख को ही विकास कार्यों का विवरण नहीं दे रहे बीडीओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरापुर (कानपुर देहात) ब्लाक प्रमुख ने बीडीओ से ब्लाक की सभी ग्राम पंचायतों में दो साल के भीतर कराए गए विकास कार्यों का ब्योरा मांगा था। दो महीने गुजरने के बाद भी बीडीओ ने उन्हें जानकारी नहीं दी। अब ब्लाक प्रमुख ने इस बारे में बीडीओ को दोबारा पत्र लिखा। ब्लाक प्रमुख को ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों में धांधली किए जाने की आशंका है।
डेरापुर ब्लाक में 55 ग्राम पंचायत हैं। ब्लाक प्रमुख डा. प्रीति द्विवेदी ने 27 अगस्त को पत्र भेजकर बीडीओ बब्बन राय से वित्तीय वर्ष 2017 से 2019 तक ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों का ब्योरा मांगा था। साथ ही विकास कार्यों में घालमेल करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी भी मांगी थी।
दो महीने बीतने के बाद भी बीडीओ ने ब्लाक प्रमुख को कोई जानकारी नहीं दी है। इससे डेरापुर ब्लाक में विकास कार्यों में गड़बड़ी किए जाने की आशंका बढ़ गई है। अब ब्लाक प्रमुख ने दोबारा पत्र लिखकर बीडीओ से फिर दोनों बिन्दुओं पर जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
बीडीओ बब्बन राय ने बताया कि एडीओ पंचायत कमलेश को इस बारे में जानकारी देने के लिए कहा गया था। अभी तक कमलेश ने जानकारी क्यों नहीं दी। इसकी जांच की जाएगी।
ब्लाक प्रमुख डा प्रीति द्विवेदी ने बताया कि ब्लाक क्षेत्र में दो वर्षों में हुए विकास कार्यों की जानकारी बीडीओ से अगस्त महीने में मांगी थी। वह अभी तक नहीं दी गई। इसके लिए दोबारा बीडीओ को पत्र लिखा है।