{"_id":"620d4d334cda1218b52875d3","slug":"kanpur-dehat-deputy-chief-minister-keshav-prasad-maurya-said-bjp-has-only-one-mantra-neither-will-nor-eat-it-akbarpur-news-knp6810104128","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात ः उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले, भाजपा का एक ही मंत्र, न खाया न खाने देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात ः उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले, भाजपा का एक ही मंत्र, न खाया न खाने देंगे
विज्ञापन
रसूलाबाद की जनसभा में मुट्ठी बांधकर संकल्प कराते उप मुख्यमंत्री केसव प्रसाद मौर्य मौजूद प्रत्य?
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात/रसूलाबाद। भाजपा का एक ही मंत्र है न खाया है न खाने देंगे। जिन्होंने खाया है उनसे छीनकर जनता को देंगे। इसी के चलते सारे विरोधी एक तरफ हैं। भाजपा की विजय रथ यात्रा को कोई रोक नहीं सकेगा। सपा के गुंडे जब 2017 में भाजपा के कमल को नहीं रोक पाए तो दोबारा आपके सहयोग से विजय रथ नहीं रुकेगा। यह बातें बुधवार को रसूलाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहीं।
उन्होंने कहा कि जब सपा सरकार आती है तो वह भ्रष्टाचार की ऐसी इमारत खड़ी कर देते हैं कि बुलडोजर चलाना ही पड़ता है। डिप्टी सीएम ने जनता से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि सपा सरकार में कितनी बिजली आती थी तो लोगों ने छह घंटे बताया। फिर अब कितनी बिजली आती है, इस पर जनता ने 18 घंटे बताया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में ट्रांसफार्मर चंदे के रुपये से बदला जाता था।
अब बिना रुपये दिए 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर बदल रहा है। सौभाग्य योजना के तहत गांव-गांव बिजली पहुंच गई है। योगी सरकार जहां अपराधियों के लिए खौफ का प्रतीक है, वही गरीबों के लिए पक्के मकान, घर-घर शौचालय, निशुल्क गैस कनेक्शन आदि सुविधाएं दी जा रही हैं। फिर से सरकार बनने पर 80 लाख लोगों को आवास दिए जाएंगे।
विज्ञापन
वृद्धावस्था, दिव्यांग व विधवा पेंशन को 500 रुपये से बढ़ाकर दोगुना किया गया है। इस दौरान अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले, भाजपा प्रदेश महामंत्री व कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक, जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान, डॉ. सतीश शुक्ला, पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया, पूनम संखवार, सुशील कटियार, बब्बन शर्मा, श्याममोहन दुबे, किशन दुबे, जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा मौजूद रहे।
जनता की आहट से उड़ गई साइकिल
डिप्टी सीएम ने सपा पर हमला करते हुए कहा कि वह पिछले दिनों करहल गए थे। जहां जनता अखिलेश यादव को हरा रही है। इससे बौखला कर भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल और गीता शाक्य पर हमला करवाया गया। उनकी खबर अभी पुलिस तो लेगी ही, लेकिन जब भाजपा सरकार दूसरी पारी खेलेगी तो ऐसी कार्रवाई होगी कि उनकी दस पुश्तें तक कांपेंगी।
जनता की आहट से अखिलेश यादव की साइकिल अब उड़ कर सैफई पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि सारे विरोधी केवल मोदी और योगी को रोकने की प्रतियोगिता खेल रहे हैं। महिलाओं पर अत्याचार करने वाली पार्टी को जिस तरह से 2017 में उखाड़ फेंका था उसी तरह से इस बार भी कमल खिलाएं।
कल्याण को याद कर लोधी वोटरों को साधा
डिप्टी सीएम ने लोधी मतदाताओं को साधने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की याद दिलाते हुए कहा कि, उन्होंने अपनी गद्दी की परवाह नहीं की। राम भक्तों पर गोली नहीं चलवाई और कुर्सी गंवा दी। जिसके चलते आज भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है। काशी में बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर बना है। इसे देखकर राम भक्तों पर गोली चलाने वालों की छाती फटती है।