{"_id":"625874252f39494bd834d4f5","slug":"kanpur-dehat-dabangs-spread-the-bundle-of-wheat-kept-in-the-field-troubled-farmer-poured-petrol-on-himself-case-on-36-akbarpur-news-knp6912457151","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : खेत में रखे गेहूं के गट्ठर दबंगों ने फैलाए, परेशान किसान ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल, 36 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : खेत में रखे गेहूं के गट्ठर दबंगों ने फैलाए, परेशान किसान ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल, 36 पर केस
विज्ञापन
रसूलाबाद। सोहम निवादा निवासी किसान के खेत में रखे गेहूं के गट्ठर दबंगों ने खोलकर फैला दिए। वहीं उसकी ट्रैक्टर-ट्रॉली व थ्रेसर पलटा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी दबंग उत्पात मचाते रहे।
इससे दुखी किसान ने खुद पर पेट्रोल डाल आग लगाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने उसे रोक लिया। किसान की तहरीर पर पुलिस ने 36 लोगों के खिलाफ फसल को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज किया है।
निवादा सोहम निवासी किसान रामनारायण ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार सुबह दस बजे अपने खेत पर ट्रैक्टर ट्रॉली व थ्रेसर लेकर गया था। वहां पर गांव के देशराज, मयालाल, रामपाल, अनिल, सुनील, राजीव, कुलदीप, मंजू देवी, मल्लो देवी, पुष्पेंद्र, विपिन, राम श्री, देवेंद्र कुमार, कौशल, मीरा समेत 36 लोगों ने उसके गेहूं के गट्ठर खोलकर फैला दिए।
विज्ञापन
इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली व थ्रेसर पलटा दिया। उसने इसकी सूचना डायल-112 पर पुलिस को दी। पुलिस के सामने भी दबंग उत्पात मचाते रहे। इससे दुखी होकर रामनारायण ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया की तहरीर के अनुसार 36 आरोपियों के खिलाफ फसल को नुकसान पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।