{"_id":"5d1520ff8ebc3e3cdf12fba7","slug":"kanpur-dehat-crime-news-akbarpur-news-knp498351256","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी महिला के पति समेत तीन लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी महिला के पति समेत तीन लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
कानपुर देहात के रसूलाबाद में व्यापारी से लूट करने वाले तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। अमर उजाल?
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे में दो दिन पूर्व एक गल्ला व्यापारी से 50,000 रुपये लूटने के मामले में गिरफ्तार ईरानी महिला के फरार पति समेत तीन साथियों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार लोगों के दिल्ली में ट्रेवल एजेंसी की आड़ में ठगी और लूट का गैंग चलाने की जानकारी मिली है।
मंगलवार की दोपहर रसूलाबाद कस्बा निवासी गल्ला व्यापारी भगवान सिंह की दुकान पर कार सवार ईरानी महिला समीरा (40) समेत चार लोग पहुंचे थे। महिला व उसके एक साथी ने व्यापारी से दो सौ के नोटों को पांच सौ के नोट से बदलने का आग्रह किया था। व्यापारी ने 500 के नोट की गड्डी निकाली तो महिला के साथी गड्डी (50 हजार रुपये) छीनकर कार से भाग गए थे। महिला के भागने में असफल रहने पर मौजूद लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। एसपी अनुराग वत्स ने बताया था कि महिला ईरान के तेहरान, खरैच निवासी समीरा थी। बुधवार को महिला को जेल भेज दिया गया था।
गुरुवार को महिला का फरार पति ओमन उर्फ उमद, तिलक नगर नई दिल्ली निवासी राजेंद्र कपूर व उमेश कुमार के साथ तिहार विलेज,नई दिल्ली निवासी कार चालक नवीन को पुलिस ने रसूलाबाद से ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद कार चालक नवीन को छोड़ दिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने टूरिस्ट वीजा लेकर ईरान से आई महिला समीरा का साथ देना स्वीकार किया है। बताया है कि दिल्ली में ट्रेवल एजेंसी का संचालन करते हैं। एजेंसी से जुड़े लोगों के जरिए लूट व ठगी की वारदातें करते हैं। इस बीच ईरानी महिला को कानपुर देहात पुलिस ने 14 दिन के रिमांड पर लिया है।
एसपी अनुराग वत्स बोले, ईरान के सैलानी टूरिस्ट वीजा पर भारत आते हैं। यहां पर दिल्ली में होटल में रुककर वह इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं। स्थानीय लोगों की मदद भी लेते हैं। यह रैकेट देश के अन्य राज्यों में भी फैला है। जिसकी सूचना उच्चाधिकारियों सहित दिल्ली पुलिस को दे दी गई है। आरोपी महिला को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।