{"_id":"5dcdb2fb8ebc3e548c3cfa1a","slug":"kanpur-dehat-crime-kanpur-news-knp5258426116","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी सिपाही बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी सिपाही बर्खास्त
विज्ञापन
कानपुर देहात। आठवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी सिपाही नीरज कुमार को बर्खास्त कर दिया गया। आरोपी सिपाही जुलाई से माती जिला कारागार में बंद है।
नीरज कुमार प्रयागराज के रहथू उतरांव का रहने वाला है। वह 2018 में यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। डेरापुर थाने की कांधी पुलिस चौकी पर तैनाती के दौरान इसी साल जुलाई में नीरज पर आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। घर वालों का कहना था कि चौकी के पास ही किराये पर कमरा लेकर रहने के दौरान नीरज ने नाबालिग को बहाने से बुलाकर दुष्कर्म किया था।
शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने पकड़ कर उसे थाना प्रभारी के हवाले कर दिया था। नीरज के खिलाफ 17 जुलाई को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा था। तब से वह माती जेल में है। एसपी अनुराग वत्स ने ने बताया कि आरोप गंभीर होने के कारण सिपाही नीरज कुमार को बर्खास्त कर दिया गया है।