{"_id":"5dab6b438ebc3e013874a5a2","slug":"kanpur-dehat-crime-kanpur-news-knp5208217119","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूस लेते धरे गए इंस्पेक्टर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूस लेते धरे गए इंस्पेक्टर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। घूस लेते रंगे हाथ दबोचे गए देहात क्राइम ब्रांच पुलिस इंस्पेक्टर रामवीर सिंह के खिलाफ एंटी करप्शन ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। आरोपी इंस्पेक्टर की चल-अचल संपत्ति की जांच भी एंटी करप्शन ने शुरू कर दी है।
नौ फरवरी को गुरसहायगंज क्षेत्र की एक युवती ने जीटी रोड तिराहा निवासी सोनू पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कन्नौज महिला थाना प्रभारी पूनम अवस्थी ने जांच के बाद मामले में एफआर लगा दी थी। आईजी के आदेश पर एसपी कानपुर देहात अनुराग वत्स ने मुकदमे की पुन: विवेचना विवेचना क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर रामवीर को सौंपी थी।
मामले में एफआर लगाने के लिए इंस्पेक्टर रामवीर ने सोनू से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। 22 अगस्त को पनकी रोड कल्याणपुर स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप के पास सोनू से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने इंस्पेक्टर रामवीर सिंह दबोच लिया था। तब से आरोपी इंस्पेक्टर जेल में बंद है। एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि इंस्पेक्टर ने विवेचना में रामवीर सिंह को दोषी पाया है। उसके खिलाफ अक्टूबर केपहले सप्ताह पर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है।