फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat crime

रसूलाबाद में बहू ने भाई के साथ मिलकर सास को मार डाला

Sat, 14 Sep 2019 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat crime
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रसूलाबाद (कानपुर देहात)। कठिलुआ गांव में शुक्रवार की देर शाम खेतों पर हुए झगड़े में युवती ने अपने भाई के साथ मिलकर सास की हत्या कर दी। मृतका के पुत्र ने अपनी पत्नी और साले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने युवती और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
नौहानौ गांव के मजरा कठिलुआ निवासी मजदूर राधेश्याम की पत्नी विद्यावती 65 वर्ष और उसकी बहू रीना पत्नी बबलू के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। इस कारण रीना पिछले कुछ माह से अपने मायके अमरीहार थाना ककवन जिला कानपुर नगर में रह रही थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को वह अपने भाई मिथुन पुत्र श्याम सुंदर के साथ ससुराल कठिलुआ आई। खेतों पर मिली सास विद्यावती से कहासुनी करने लगी। विवाद बढ़ने पर दोनों ने विद्यावती के साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों ने मिलकर उसे नाली में पटक दिया। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बबलू ने मां की हत्या की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसकी पत्नी रीना और साले मिथुन को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने बताया कि रीना और उसके भाई मिथुन ने मिलकर विद्यावती को खेतों पर बहुत पीटा। इसके बाद उठाकर पटक दिया। इससे विद्यावती की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed