{"_id":"5d2f7e468ebc3e6cf90fab02","slug":"kanpur-dehat-crime-kanpur-news-knp5021195198","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरापुर में सिपाही ने कक्षा नौ की छात्रा से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरापुर में सिपाही ने कक्षा नौ की छात्रा से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
डेरापुर (कानपुर देहात)। कांधी पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही के कक्षा नौ की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप के दायरे में आए सिपाही नीरज कुमार को एसपी अनुराग वत्स ने निलंबित कर दिया है। मां की तहरीर पर उसके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है।
छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी सिपाही नीरज उनके ही घर में बतौर किरायेदार रहता था। मंगलवार रात घर में सभी लोग सो रहे थे। इस बीच सिपाही नीरज आया। दरवाजा खटखटाने पर बेटी ने दरवाजा खोला। भीतर आते ही सिपाही ने उसका मुंह दबा लिया और जबरन अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। बेहोशी की स्थिति में पहुंची बेटी को हाथ-पैर बांधकर वह भाग गया। बुधवार सुबह वह शौच के लिए उठीं तो बेटी को घर के दूसरे हिस्से में बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। चेहरे पर पानी छिड़कर होश में लाईं तो उसने आपबीती बताई।
घर वालों का कहना है कि थाने में जानकारी देने पर पुलिस ने शुरू में टालमटोल किया लेकिन धीरे-धीरे और लोगों के जुटने पर सिपाही नीरज कुमार के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी सिपाही मूल रूप से इलाहाबाद जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष नीरज यादव का कहना है कि उसकी तलाश की जा रही है।