फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat crime

किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी फरार

Sun, 29 Sep 2019 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat crime
चौबेपुर (कानपुर)। थानाक्षेत्र के एक गांव में डेढ़ हफ्ते पहले किशोरी को नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। परिजनों द्वारा एसएसपी से शिकायत करने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए कानपुर भेज आरोपी की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कानपुर नगर को बताया कि 16 वर्षीय पुत्री कक्षा 11 की छात्रा है। बिठूर निवासी विशंभर निषाद करीब 1 माह से पड़ोसी के घर में कार्य करने के लिए आ रहा था। उसने नाबालिग पुत्री को अपने झांसे में फंसाने का प्रयास किया। जानकारी होने पर विशम्भर को डांटा फटकारा और दोबारा बेटी पर गलत नजर न डालने की कड़ी हिदायत दी थी। 16 सितंबर को बेटी घर से बाहर निकली थी तभी विशम्भर ने कोई नशीली दवा खिलाकर घर ले गया और दुष्कर्म किया। सुबह बिस्तर पर बेटी को न पाकर उसकी खोजबीन शुरू हुई, इसके बाद नाबालिग पुत्री विशम्भर घर में मिली। विशम्भर के भाई और पिता ने उसके साथ मारपीट की। थाना प्रभारी राकेश कुमार मौर्या ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के लिए उर्सला अस्पताल, कानपुर भेजा गया है । मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed