{"_id":"5e7ce8b68ebc3e76596730da","slug":"kanpur-dehat-crime-akbarpur-news-knp5524836156","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्द्ध हालत में युवक की मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्द्ध हालत में युवक की मौत, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। सलेमपुर महेरा गांव में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गुरुवार को ग्रामीणों ने पुलिस को युवक की हत्या की आशंका जताते हुए सूचना दी। पुलिस ने गांव से पिता व भाई को हिरासत में लिया है।
थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने बताया कि सलेमपुर महेरा गांव के लवकुश (40) पुत्र भीखम सिंह इंदौर में परिवार के साथ रहता था। वहां वह कबाड़ का काम करता था। बीते दिन वह गांव आया था। सोमवार को पिता भीखम से संपत्ति को लेकर विवाद हो गया। बाद में दोनों में मारपीट हो गई। लवकुश ने घर में आग लगा दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई कर जेल भेजा था।
जमानत कराने के बाद पिता और पुत्र घर पहुंचे। इसके बाद छोटा भाई ट्रक चालक शिशुपाल गांव पहुंचा। मंगलवार को लवकुश की शराब की लत छुड़वाने के लिए कल्याणपुर कानपुर ले गया। वहां बताया गया कि लवकुश शराब ज्यादा पिए है। इसलिए बाद में लाना। इस पर दोनों घर वापस आ गए। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम लवकुश गांव में दिखाई दिया।
विज्ञापन
रात में उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बुधवार सुबह परिजनों ने उसके शव का रिंद नदी के किनारे अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं मिली है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।