फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat crime

पत्नी के प्रेमी ने की थी युवक की हत्या

Sun, 15 Mar 2020 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat crime
पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी व जानकारी देते एसपी अनुराग वत्स। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली के नरिहा गांव निवासी गुलाब उर्फ गौतम की हत्या उसकी पत्नी के प्रेमी ने की थी। प्रेमिका के कहने पर उसने हत्या करने की बात कबूली है। मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर पुलिस ने घटना का खुलासा किया है।
विज्ञापन

गुलाब उर्फ गौतम (26) गुरुवार को पत्नी मनोरमा उर्फ मोनी को घाटमपुर के स्योंढारी गांव से विदा कराकर घर ला रहा था। नबीपुर में मिले एक अन्य युवक के साथ दंपती अकबरपुर तक आए। यहां से मनोरमा पारिवारिक चाचा बबलू के साथ साइकिल से ससुराल पहुंची थी। उसने घर में बताया कि पति के साथी की बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया था। देर रात तक गुलाब नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। सुबह गुलाब का शव गांव के बाहर तालाब के पास मिला था।
विज्ञापन

संदिग्ध हरकतों पर पुलिस ने पत्नी मनोरमा को हिरासत में लिया था। मृतक के पिता राजेंद्र की तहरीर पर अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि मृतक की पत्नी से पूछताछ व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक से छोड़ने आए स्योढ़ारी निवासी मुकेश कुमार को नबीपुर से रठगांव जाने वाले मार्ग पर केंद्रीय विद्यालय के पास से पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने मनोरमा के कहने पर गुलाब की गला घोटकर हत्या करना कबूल किया। गिरफ्तार आरोपी युवक व मृतक की पत्नी मनोरमा पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति संग नहीं रहना चाहती थी
गुलाब के साथ मनोरमा की 30 दिसंबर 2019 को ही शादी हुई थी। मनोरमा शादी के बाद से ही पति के साथ नहीं रहता चाहती थी। हत्यारोपी मुकेश ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मनोरमा उसके साथ रहना चाहती थी। शादी होने के बाद बहाने से मायके आती और हम लोग मिलते थे। उसने मनोरमा से कहा था कि अगर साथ नहीं रहेगी तो वह जान दे देगा या उसके पति को मार देगा। मनोरमा ने ही पति को मारने के लिए कहा था।
मनोरमा के बुलाने पर आया था मुकेश
सीओ संदीप सिंह ने बताया कि पूछताछ में मनोरमा ने बताया कि घर से निकलने पर मुकेश को फोन कर आने के लिए बुलाया था। रास्ते में मिलने की बात तय हुई थी। गुलाब की हत्या कर कहीं चले जाने की योजना थी। टेंपो से नबीपुर तक आए। साथी मयंक की बाइक लेकर मुकेश आ गया। सीओ ने बताया कि मनोरमा ने मुकेश को गुलाब से मिलाया। नबीपुर ठेके पर जाकर गुलाब ने दो क्वार्टर शराब ली और एक क्वार्टर पी ली। पूछताछ में मुकेश ने बताया कि बाइक से तीनों अकबरपुर आए। यहां गुलाब को फिर शराब पिलाई। नरिहा जाते समय मजार के पास बाइक में पेट्रोल खत्म होने का बहाना किया। मनोरमा के परिवारी चाचा संग जाने के बाद बाइक को धक्का लगाकर अकबरपुर आए और फिर गुलाब को शराब पिलाई। शक न हो इसके लिए बीस रुपये का पेट्रोल डलवाया। गांव के बाहर रुमाल से गला कसकर उसकी हत्या कर दी।

सीसीटीवी फुटेज बना अहम सुराग
मनोरमा पुलिस को लगातार गुमराह कर रही थी। उसने बाइक से आए युवक को पति का मित्र बताया था। मृतक के परिजन बाइक से छोड़ने आए युवक को मनोरमा का साथी बताया था। पुलिस इसको लेकर चकरघिन्नी बनी थी। अकबरपुर में रूरा रोड पर लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले गए तो मुकेश बाइक को धक्का देते व गुलाब बाइक का हेंडल पकड़े दिख गए। यहीं सीसीटीवी फुटेज अहम सुराग बने। इसी आधार पर मनोरमा से सख्ती से पूछताछ हुई तो वह टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed