{"_id":"5e6d35a78ebc3ea7c206ced8","slug":"kanpur-dehat-crime-akbarpur-news-knp5503676198","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम में टूटी मिली मृतका के गले की हड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमार्टम में टूटी मिली मृतका के गले की हड्डी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरापुर (कानपुर देहात)। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शालू की गला दबाकर हत्या करने की बात कही गई है। गले की हड्डी टूटी मिली और दाहिने गाल व ठोढ़ी पर चोट का निशान मिला। गले पर लाल निशान पाया गया।
बलाई के किसान तेज सिंह गौर की बेटी शालू गौर (20) की ऑनर किलिंग की सूचना एक अंजान से पुलिस को मिली थी। पुलिस ने शालू के घर जाकर पड़ताल की तो तेज सिंह ने बताया कि चैटिंग से मना करने पर बेटी ने फांसी लगा ली थी। इसके बाद शव बोरे में बंद कर पत्थर बांध सेंगुर नदी में फेंक दिया था।
कानपुर के गोताखोर बुलाकर नदी से शव निकलवाया था। पुलिस ने तेज सिंह व उसकी पत्नी सावित्री को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने हत्या करना कबूल लिया। तेज सिंह ने गला दबाने और सावित्री ने बेटी के चीख दबाने के लिए मुंह तकिया से दबाने की बात कबूल की थी। बेटी की ऑनर किलिंग की वजह मोबाइल चैटिंग को बताया था।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव ने बताया कि चौकीदार रमेश की तहरीर पर तेज सिंह व उसकी पत्नी सावित्री पर हत्या व साक्ष्य छिपाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि युवती की हत्या के आरोपी माता-पिता कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।