{"_id":"5e123c108ebc3e87f1180399","slug":"kanpur-dehat-crime-akbarpur-news-knp536572723","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता वृद्ध का भूसे के ढ़ेर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता वृद्ध का भूसे के ढ़ेर में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। क्षेत्र के तुर्कियापुर गांव से शुक्रवार सेे लापता सूरज बली (65) का शव कमरे के बाहर भूसे के ढेर में मिला। सूरज के बेटों ने पुलिस सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
तुर्कियापुर निवासी सूरज बली पत्नी की मौत के बाद घर से अलग कमरे में रहते थे। वह दो भैंस व कुछ बकरियां पाले थे। शुक्रवार को वह अचानक लापता हो गए थे। देर शाम तक घर नहीं पहुंचे, तो बेटों ने तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। बेटे तिलक सिंह ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी थी।
आशंका थी कि राजस्व के मामले में चल रहे एक मुकदमे की पैरवी में पिता माती कोर्ट गए होंगे। शनिवार की दोपहर गांव के बाहर स्थित बाग किनारे लगे भूसे के ढेर में उनकी तलाश की, तो उसमें पिता का शव दबा मिला। पिता भैंस के लिए भूसा लेने बाग में गए होंगे। भूसा निकालने के दौरान ढेर अचानक उनके ऊपर गिर गया होगा। इससे भूसे में दबकर उनकी जान चली गई। तिलक सिंह व अजय सिंह ने पिता की किसी से रंजिश होने की बात से इंकार किया है। थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने बताया कि घटना की कोई सूचना नहीं मिली है।