{"_id":"5de1748a8ebc3e54fb5d2cd2","slug":"kanpur-dehat-crime-akbarpur-news-knp52905716","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायब बच्चे की खोज में एसपी ने सीओ को भी लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायब बच्चे की खोज में एसपी ने सीओ को भी लगाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवली (कानपुर देहात)। इंदिरा नगर गांव से नौ दिन पूर्व लापता हुए बच्चे आनंद उर्फ सचिन का अभी तक पता नहीं चल पाया है। एसपी अनुराग वत्स ने बच्चे के गायब होने को गंभीरता से लिया है। उन्होंने सीओ रसूलाबाद रामशरण सिंह को भी बच्चे की तलाश में लगाया है।
शिवली इंदिरा नगर के हरिहरनाथ यादव का छह वर्षीय बेटा आनंद उर्फ सचिन 21 नवंबर को लापता हो गया था। वह गांव में राममूर्ति कुशवाहा के घर तिलक समारोह में गया था। वहां से वापस घर के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा था। पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। आनंद प्राइमरी स्कूल में कक्षा दो में पढ़ता था। एसपी अनुराग वत्स के निर्देश पर सीओ शिवली में ही रुककर बच्चे की तलाश में लगी टीम का दिशा-निर्देश देंगे। इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह राठी ने शुक्रवार को बच्चे की तलाश में कानपुर जीआरपी से संपर्क किया।
सेंट्रल स्टेशन पर लगे कैमरों की मदद से बच्चे की तलाश की। इंदिरानगर गांव में 21 नवंबर को तिलक में आए मेहमानों की लिस्ट भी खंगाली जा रही है। पुलिस हर संभावित जगह पर बच्चे को तलाश कर रही है।