{"_id":"5dbf2e618ebc3e01346ceb45","slug":"kanpur-dehat-crime-akbarpur-news-knp5235711133","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने घर में जाल काटकर घुसे चोरों ने पार की नकदी व जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूने घर में जाल काटकर घुसे चोरों ने पार की नकदी व जेवर
विज्ञापन
डेरापुर के आंबेड़कर नगर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरापुर (कानपुर देहात)। कस्बे के आंबेडकर नगर वार्ड में शनिवार की रात सूने घर में घुसे चोर छत की जाल काटकर नगदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान पार कर ले गए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।
बरगदिया पुरवा गांव निवासी अशर्फी लाल का डेरापुर के आंबेडकर नगर वार्ड में भी मकान है। यहां पर अशर्फी लाल की पत्नी नन्ही देवी रहती है। शनिवार की शाम वह मकान में ताला लगाकर गांव चली गईं थी।
सोमवार की सुबह वह गांव से वापस घर में पहुंची। वहां कमरे का ताला टूटा मिला। साथ ही छत पर लगा जाल काटा हुआ था। नन्ही देवी ने बताया कि बक्से में रखे 18 हजार रुपये, जेवरात, गैस चूल्हा, पीतल के बर्तन समेत तमाम सामान चोर ले गए हैं। उन्होंने थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी नीरज यादव के मुताबिक जल्द ही चोरों को दबोच लिया जाएगा।