फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat crime

भिखारी बनकर रेकी के ठगी करने वाले शातिर दबोचे गए

Fri, 04 Oct 2019 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat crime
आरोपियों के पास बरामद तमंचा व गहनें। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। महिलाओं से ठगी करने वाले दो टप्पेबाज गिरफ्तार किए गए हैं। यह दोनों भिखारी बनकर रैकी करते थे। इसके बाद घटना को अंजाम देते थे। दोनों टप्पेबाजों से जेवरात, तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। इस अंतरराज्यीय गिरोह के दो बदमाशों को सिकंदरा पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

एसपी अनुराग वत्स ने गुरुवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि बुधवार देर रात राजपुर थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने टीम के साथ बैना रोड चौराहा पीपर से नीचे से शक के आधार पर बाइक सवार नौरंगाबाद रूरा निवासी मासूम अली उर्फ मासूम रजा और उसके साथी मदारपुर बदलापुर माती अकबरपुर निवासी मोहम्मद उवैश खान को पकड़ा। दोनों ने पूछताछ में कानपुर देहात, कानपुर नगर, औरैया, इटावा, उन्नाव, जालौन व लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में टप्पेबाजी की घटनाओं को कबूल किया। दोनों ने बताया कि उरई, जालौन में एक महिला को जीवन का संकट बताकर उसके जेवरात लेकर चंपत हो गए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच में मामला सही पाया। ठगी के शिकार कालपी रोड पटेल नगर उरई निवासी रामदास पाल की पत्नी पान कुंवर ने 30 सितंबर को उरई कोतवाली में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपियों से पान कुंवर से ठगे गए जेवरात के साथ ही दो तमंचे और कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने दोपहर बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पकड़े गए मासूम अली के गिरोह में 10 से ज्यादा सदस्य हैं। इनमें से जल्लापुर राजपुर के शहरे अली उर्फ शेरू और नसीम को सिकंदरा पुलिस टप्पेबाजी के मामले में पहले ही जेल भेज चुकी है। मासूम और उसके दूसरे साथियों ने कई वारदातों को अंजाम दिया, लेकिन ये लोग कभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए। अब मासूम अली के गैंग को इंटर स्टेट गैंग की सूची में दर्ज किया जाएगा। एसपी ने गैंग का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed