फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat crime

पांच बीघा जमीन के लिए भाई-भतीजे ने की थी किसान की हत्या

Fri, 04 Oct 2019 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat crime
पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी व जानकारी देते एसपी अनुराग वत्स। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। रसूलाबाद के धर्मूपुर गांव में किसान छम्मी लाल की हत्या पांच बीघा जमीन के लिए उसके बड़े भाई और भतीजे ने कुल्हाड़ी से की थी। हत्यारोपी पिता-पुत्र ने डेढ़ लाख रुपये का लालच देकर छम्मी लाल के दोस्त रमेश को भी वारदात में शामिल कर लिया था। रमेश ही छम्मी लाल को शराब पिलाने के बहाने गांव के बाहर ले गया था। पुलिस ने तीनों को गिफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी, हॉकी, छम्मीलाल का मोबाइल, साइकिल और टूटा सिम बरामद किया है।
विज्ञापन

एसपी अनुराग वत्स ने पत्रकारों को बताया कि धर्मूपुर गांव निवासी छम्मी लाल (40) सोमवार से गायब था। मंगलवार को उसका शव गांव के बाहर चक रोड पर खून से लथपथ मिला था। पोस्टमार्टम में नुकीली व धारदार हथियार से हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। छम्मी लाल की पत्नी ऊषा ने जेठ श्रीकृष्ण व भतीजे (श्रीकृष्ण के बेटे) रज्जन और तिश्ती गांव के रमेश पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी ने बताया कि बुधवार रात 11:00 बजे रसूलाबाद थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने टीम के साथ मदर इंडिया तिराहा तिश्ती रोड से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में श्रीकृष्ण ने बताया कि छम्मीलाल नि:संतान था। करीब एक साल पहले छम्मी लाल ने उसकी बेटी कुमकुम को गोद लिया था। इसी साल होली पर छम्मी लाल ने साले बलराम के नवजात बेटे राज को गोद ले लिया था। इसके बाद उसे छम्मी लाल की पांच बीघा जमीन अपने हाथों से फिसलती नजर आने लगी। उसे लगा कि छम्मी लाल अपनी जमीन राज के नाम कर देगा। इसीलिए उसने भाई छम्मी लाल की हत्या की साजिश रची। इसके बाद छम्मी लाल को डेढ़ लाख रुपये का लालच देकर वारदात में शामिल किया।
विज्ञापन

रमेश को छम्मी लाल की कीमती जमीन बेच कर रुपये देेन की बात कही थी। साजिश के तहत रमेश 30 सितंबर की रात 10 बजे छम्मी लाल को शराब पिलाने के बहाने मडैयन मोड़ पर लेकर आया। इसके बाद उसने बेटे रज्जन के मिलकर पुलिया के नीचे छम्मी लाल हॉकी व कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इसके बाद शव को उठाकर चक रोड पर फेंक दिया था। छम्मी लाल की साइकिल को वहीं धान के खेत में छिपा दिया था। छम्मी लाल का मोबाइल फोन और सिम रमेश ले गया था, जिसे बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed