{"_id":"5e751df98ebc3e76d36adee5","slug":"kanpur-dehat-corona-akbarpur-news-knp551565276","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम की जनता कफ्र्यू अपील पर करें अमल-प्रभारी मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम की जनता कफ्र्यू अपील पर करें अमल-प्रभारी मंत्री
विज्ञापन
बर्न यूनिट में आइसोलेशन वार्ड़ के निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री का इंफ्रा रेड़ थर्मामीटर से ?
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिले में करोनो वायरस से बचाव के लिए किए गए इंतजामों को जांचने के लिए नगर विकास एवं जिले के प्रभारी मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने एक सप्ताह मेें शुक्रवार को दूसरा निरीक्षण किया। उन्होंने जिला अस्पताल परिसर में बने बर्न यूनिट भवन मेें आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था परखी।
शुक्रवार को प्रभारी मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। अंदर पहुंचने से पहले डॉक्टर ने इंफ्रारेड थर्मामीटर से प्रभारी मंत्री का तापमान जांचा। निरीक्षण के दौरान अलग-अलग कमरों में दस बेड आरक्षित मिले। प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर रखे होने पर संतोष जताया। उन्होंने निर्देश दिए कि कोरोना वायरस का संदिग्ध मिलने पर उसे अन्य मरीजों से अलग करते हुए आइसोलेशन वार्ड में रखें और नियमित निगरानी करें।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अनिवाश सिंह चौहान, एमएलसी अरुण पाठक, डीएम राकेश कुमार सिंह, सीडीओ जोगिंदर सिंह, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, सीएमओ डॉ. राजेश कटियार, प्रभारी सीएमएस डॉ. आरए मिर्जा, एसडीएम सदर आनंद कुमार सिंह, ईओ देवहूति पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री की अपील, रविवार को घरों से न निकलें
नगर विकास एवं जिले के प्रभारी मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई रविवार को जनता कर्फ्यू की अपील पर अमल किया जाए।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट में सरकार की तीन साल की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से कोरोना वायरस से बचाव व उपचार के लिए समुचित कदम उठाए जा रहे हैं। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। लोग अफवाहों से बचें। उन्होंने सुशासन के तीन वर्ष पुस्तिका का विमोचन किया। प्रभारी मंत्री ने जिला अस्पताल अकबरपुर की गड्ढों में तब्दील सड़क का निर्माण शुरू होने पर संतोष जताया।
जेल में अब सप्ताह में सिर्फ एक दिन ही मुलाकात
कोरोना वायरस से बचाव के मद्देनजर जेल प्रशासन ने विचाराधीन बंदियों के मुलाकात के निर्धारित शेड्यूल में बदलाव किया है। अब एक बंदी से सप्ताह में सिर्फ एक ही मुलाकात हो सकेगी। वह भी सिर्फ एक व्यक्ति कर सकेगा।
अभी तक विचाराधीन बंदियों से सप्ताह में तीन मुलाकात करने का मौका मिलता था। इसमें एक साथ तीन लोग मिल सकते थे। सजायाफ्ता बंदियों से महीने में दो मुलाकात करने का नियम है। उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दिन जेल प्रशासन ने बंदियों के मुलाकात पर रोक लगा दी है।