फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat Contract lineman dies after coming in contact with HT line blown to pieces with a loud explosion

Kanpur Dehat: एचटी लाइन की चपेट में आकर संविदा लाइनमैन की मौत, तेज धमाके के साथ उड़ गए चीथड़े, परिजनों का हंगामा

Tue, 05 Nov 2024 11:09 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 05 Nov 2024 11:09 AM IST
सार

Kanpur Dehat News: राजपुर कस्बा में संविदा लाइनमैन की फॉल्ट ठीक करते समय मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बंद आपूर्ति अचानक चालू हो गई थी। इससे लाइनमैन के चीथड़े उड़ गए।

विज्ञापन
Kanpur Dehat Contract lineman dies after coming in contact with HT line blown to pieces with a loud explosion
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर देहात के राजपुर कस्बा में मंगलवार सुबह संविदा लाइनमैन फॉल्ट होने की जानकारी पर एचटी लाइन के खंभे पर चढ़ा था। इस समय आपूर्ति बंद थी, लेकिन अचानक लाइन चालू हो गई। तेज धमाके के साथ मनोज के चीथड़े उड़ गए। सिर, पैर और कमर से नीचे का हिस्सा टुकड़ों में बंट गया।

विज्ञापन

हादसे की जानकारी पर पिता द्वारिका प्रसाद समेत परिजन पहुंचे। बेटे की मौत और शव की हालत देख पिता बदहवाश हो गया। परिजन और ग्रामीण बिजली निगम के अधिकारियों पर लापरवाही और कार्रवाई की मांग को लेकर मुगल रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन

मौके पर कई थानों की पुलिस के साथ एसडीएम सिकंदरा एसएन शुक्ला और सीओ संजय कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि परिजन और ग्रामीण घटना में दोषी विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर कार्रवाई और  मुआवजे की मांग पर अडे़ है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed