{"_id":"5ceebb64bdec220758761d33","slug":"kanpur-dehat-child-kidnapping-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात अपहरण कांडः आरोपी ने डेढ़ लाख रुपये में अपने फूफा से किया था बच्चे का सौदा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात अपहरण कांडः आरोपी ने डेढ़ लाख रुपये में अपने फूफा से किया था बच्चे का सौदा
Wed, 29 May 2019 10:33 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 29 May 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में अपहरण का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में बरौर थाना के डुडियामऊ से अपहृत बच्चे की बरामदगी के मामले में बुधवार को एसपी ने प्रेस कांफ्रेेंस कर खुलासा किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक ने बच्चे का अपहरण कर दिल्ली निवासी अपने फूफा से डेढ़ लाख रुपये में सौदा किया था। खरीदने वाले के कोई संतान नहीं थी और उन्होंने बच्चे को पालने के लिए खरीदा था।
विज्ञापन
इस मामले में आरोपी युवक और उसके फूफा पर अपहरण समेत कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं आरोपी युवक के पास से अपहरण में प्रयोग की गई बोलेरो व 15 हजार रुपये बरामद हुए। वहीं, पुलिस ने बच्चे की बरामदगी पुखरायां रेलवे स्टेशन से दिखाई है।
विज्ञापन
घटना का खुलासा करते हुए एसपी राधेश्याम ने बताया कि डुडियामऊ गांव निवासी ट्रक चालक राजू सविता का सात वर्षीय बेटा विवेक 12 मई को घर के बाहर खेलने के दौरान लापता हो गया था। मोहल्ले के बच्चों ने विवेक को गांव के अभिषेक मिश्रा उर्फ प्रांशु के साथ आखिरी बार देखा था। इस पर परिजनों ने प्रांशु पर शक जताते हुए 17 मई को अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस ने मंगलवार शाम पुखरायां रेलवे स्टेशन के पास से प्रांशु व उसके फूफा समयपुर बादली दिल्ली निवासी राजू तिवारी को गिरफ्तार करने का दावा किया। हालांकि पुलिस ने यह स्पष्ट नहीं कर पाई कि बच्चे को लेकर दोनों पुखरायां क्यों आए।
एसपी ने बताया कि राजू तिवारी के शादी के 20 वर्ष बाद भी कोई संतान नहीं थी, जिससे उसने प्रांशू से एक बच्चा दिलाने के लिए कहा था। प्रांशु ने डेढ़ लाख रुपये में उनसे सौदा कर विवेक का अपहरण कर उसे दिल्ली पहुंचा दिया। वहां वह करीब 16 दिन राजू के घर पर रहा।
आरोपियों ने बच्चे को प्रताड़ित करने व मारपीट से इंकार किया। पुलिस ने उनके पास से घटना में प्रयोग की प्रांशू की निजी बोलेरो व बच्चा बेचकर लिए गए 15 हजार रुपये बरामद किए। एसपी ने बताया कि बरौर एसओ सुखवीर सिंह व उनकी टीम को 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।