{"_id":"62af896caf156c227a0e574c","slug":"kanpur-dehat-case-registered-against-60-70-youths-who-jammed-railway-tracks-and-highways-against-agneepath-scheme-akbarpur-news-knp703247931","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : अग्निपथ योजना के खिलाफ रेलवे ट्रैक और हाईवे जाम करने वाले 60-70 युवाओं पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : अग्निपथ योजना के खिलाफ रेलवे ट्रैक और हाईवे जाम करने वाले 60-70 युवाओं पर केस दर्ज
विज्ञापन
कानपुर देहात/पुखरायां। अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार को लालपुर स्टेशन पर रेलवे ट्रैक व हाईवे जाम करके हंगामा वाले 60-70 अज्ञात युवकों के खिलाफ अकबरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पुलिस वीडियो फुटेज व फोटो से हंगामा करने वाले युवकों की तलाश कर रही है। वहीं, विरोध की आशंका में रविवार को भी पुलिस अलर्ट रही। अधिकारियों ने रेलवे स्टेशनों व प्रमुख बाजारों में गश्त की।
अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार को युवाओं ने लालपुर स्टेशन पहुंचकर हंगामा किया था। इससे काफी समय तक ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा था। वहीं, अब मामले में पुलिस एक्शन के मूड में आ गई है।
विज्ञापन
सीओ अकबरपुुर प्रभात कुमार बताया कि 60-70 अज्ञात युवकों पर रेलवे एक्ट, सरकारी में काम बाधा डालने, आवागमन बाधित करने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इधर, रविवार को भी लालपुर रेलवे स्टेशन पर फोर्स तैनात रही।
झींझक स्टेशन पर सीओ डेरापुर के नेतृत्व में चौकसी बढ़ाई गई है। सीओ डेरापुर विजयेंद्र द्विवेदी, इंस्पेक्टर मंगलपुर एसके मिश्र व जीआरपी इंचार्ज मनीष कुमार ने स्टेशन पर भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लिया। डेरापुर, भोगनीपुर इलाके में भी पुलिस सक्रिय रही।
पुखरायां रेलवे स्टेशन पर एसडीएम अजय कुमार राय और सीओ तनु उपाध्याय, कोतवाल राजेश कुमार सिंह, जीआरपी भीमसेन एसओ गौरव तिवारी, जीआरपी चौकी इंचार्ज संजीव कटारिया, पुखरायां चौकी इंचार्ज देवनारायण द्विवेदी, आरपीएफ जवानों ने गश्त की। वहीं कस्बे व स्टेशन के आसपास ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। मैथा, सिकंदरा आदि क्षेत्रों में भी पुलिस व प्रशासनिक अफसर गश्त करते रहे।