फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat CAA

सत्ता के भूखे नागरिकता संशोधन कानून का कर रहे विरोध

Mon, 06 Jan 2020 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat CAA
अकबरपुर में गोष्ठी को संबोधित करते संघ के मुख्य वक्ता अरविंदजी अवस्थी - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। नागरिकता संशोधन कानून के तहत रविवार को अकबरपुर में संघ व भाजपा की तरफ से जन जागरण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने लोगों को कानून की बारीकियां समझाई और जागरुकता यात्रा निकाली।
विज्ञापन

अकबरपुर के जनकपुरी मैदान में आयोजित गोष्ठी में प्रमुख अतिथि संघ के मुख्य वक्ता अरविंद जी अवस्थी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के तहत नागरिकता उसी को मिलती है, जिसने देश में जन्म लिया हो। पूर्वज इस देश में रहते आए हैं। पंजीकरण से भी नागरिकता प्राप्त की जा सकती है। इस कानून का वही लोग विरोध कर रहे हैं, जो सत्ता के भूखे हैं। अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा कि विपक्षी पार्टियां देश को कमजोर करने का काम कर रही है और आपसी सद्भाव बिगाड़ रही हैं। भाजपा सरकार इसे कतई नहीं बर्दाश्त करेगी।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान ने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से अपील कि वह नागरिकता संशोधन कानून के बारे में घर-घर जाकर जानकारी दें। गोष्ठी के बाद नागरिकता संशोधन कानून केसमर्थन में जनकपुरी मैदान से अंडरपास चौराहा तक जागरुकता यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर संघ चालक रज्जन लाल जी मिश्रा, सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला, रसूलाबाद विधायक निर्मला संखवार, राजेंद्र सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष राहुलदेव अग्निहोत्री, मदन पांडेय, पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी, सुशीलजी, सोमेंद्रजी, राजेंद्र सिंह चौहान, अकबरपुर चेयरमैन ज्योत्षना कटियार, जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा, धनंजय पांडेय राजेश पांडेय मौजूद रहे।

इधर, डेरापुर में राष्ट्रीय सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान में सीएए के समर्थन में खंड़ संघ संचालक शशांक शेखर की अध्यक्षता में गोष्ठी की। गोष्ठी में पहुंचे मुख्य वक्ता इटावा के विभाग संपर्क प्रमुख सुशील मौजूद ने लोगों को सीएए के बारे में जानकारी दी। लोगों ने कस्बा में रैली निकालकर लोगों कानून के प्रति जागरुक किया। इस दौरान गोविंद दीक्षित, जिला संयोजक ललित, खंड प्रचारक पुष्पेंद्र, खंड कार्यवाह अरुण, प्रियांशु, शिवांक, शशांक शेखर त्रिवेदी आदि मौजूद रहे। वहीं संदलपुर में भी आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने कानून को लेकर लोगों को जागरुक किया। अध्यक्ष महावीर त्रिपाठी, देवालय चौधरी, डॉ. उदयभान, रमेश चंद्र पांडे, देव प्रकाश, मनोज अवस्थी, दीपांशु, मंगल पांडेय, राकेश तिवारी, मुन्नू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed