फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat CAA

रात्रि प्रवास कर प्रभारी मंत्री नागरिकता संशोधन कानून की दी जानकारी

Mon, 06 Jan 2020 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat CAA
परसौली में रात्रि प्रवास के दौरान प्रभारी मंत्री महेशचंद्र गुप्ता को स्मृति चिंह देते भाजपाई - फोटो : AKBARPUR
रनियां (कानपुर देहात)। नगर विकास राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने रविवार को रात्रि प्रवास के दौरान रनियां के परसौली चौराहे के पास चौपाल लगाकर नागरिकता संशोधन कानून के बारे में लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार हर फैसले को देश के हित में कर रही है। लोगों को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं होगा। बस हम सबको धैर्य रखते हुए भ्रामक प्रचार को नजर अंदाज करना होगा। अराजक तत्व देश के माहौल को बिगाडने की कोशिश कर रहे हैं। इससे हम सबको बचना है। राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से अनगिनत जनहित कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

इनका सभी लाभ उठाएं। प्रवास के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश चौहान व सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला ने भी नागरिकता संशोधन कानून के बारे में लोगों को जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन कर रहे बालजी शुक्ला, पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी, दुर्गा प्रसाद द्विवेदी, अंशु तिवारी ने प्रभारी राज्यमंत्री को स्मृति चिंह भेंट किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुशवाहा, प्रधान पति जगत कुशवाहा, रामजी कुशवाहा, इंद्र बहादुर, अमन तिवारी, पुजारी कुशवाहा, दद्दा प्रताप कुशवाहा समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed