{"_id":"60e6094c8ebc3e932312f5ab","slug":"kanpur-dehat-block-pramukh-bjp-candidates-list-akbarpur-news-knp6388926103","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख की आठ सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख की आठ सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। ब्लॉक प्रमुख के नामांकन के ठीक एक दिन पहले बुधवार शाम भाजपा ने जिले की दस में से आठ सीटों पर पार्टी प्रत्याशी घोषित कर दिए। अमरौधा सीट से भोगनीपुर विधायक की पत्नी को ब्लॉक प्रमुख का दावेदार बनाया गया है।
ब्लॉक प्रमुख के लिए जिले में 8 जुलाई को नामांकन व 10 जुलाई को मतदान किया जाएगा। जिसके चलते भाजपा खेमे में दावेदार घोषित करने को लेकर हलचल चल रही थी। बुधवार दोपहर बाद भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान की ओर से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी की गई। जिसमें अमरौधा की पिछड़ा वर्ग महिला ब्लॉक प्रमुख सीट पर भोगनीपुर विधायक विनोद कटियार की पत्नी प्रमिला कटियार को प्रत्याशी बनाया गया है।
इसी तरह अकबरपुर की अनारक्षित सीट पर आशीष मिश्र, झींझक की अनुसूचित जाति महिला से रानी देवी, डेरापुर की अनारक्षित सीट से रूबी देवी, मैथा अनारक्षित सीट से रीता सिंह, रसूलाबाद महिला सीट से राधा दुबे, राजपुर पिछड़ा वर्ग सीट से महेश चंद्र कटियार व संदलपुर अनारक्षित सीट से राहुल तिवारी मीनू को भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है।
विज्ञापन
मलासा की अनुसूचित जाति व सरवनखेड़ा की महिला सीट को रिक्त रखा गया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा ने बताया कि पार्टी ने आठ सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। दो सीटों को खाली रखा गया है।