फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: BJP expelled 22 rebels including two outgoing councillors

Kanpur Dehat: भाजपा ने दो निवर्तमान सभासदों समेत 22 बागियों को दिखाया बाहर का रास्ता, ये नाम शामिल

Sun, 07 May 2023 09:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 07 May 2023 09:31 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: BJP expelled 22 rebels including two outgoing councillors
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कानपुर देहात में निकाय चुनाव में पार्टी से बगावत करने वाले 22 पदाधिकारियों को भाजपा ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के निर्देश पर जिलाध्यक्ष ने सभी को पार्टी से निष्कासित किया है। निकाय चुनाव में भाजपा सबसे ज्यादा अपने ही बागी प्रत्याशियों की भितरघात से परेशान है। भाजपा ने बागी प्रत्याशियों को मनाने की कोशिश की। नेता कई बागियों को मनाने में सफल रहे, लेकिन टिकट न मिलने से नाराज तमाम बागी चुनाव मैदान से हटने को राजी नहीं हुए। जिलाध्यक्ष एमएलसी अविनाश सिंह ने बताया कि कानपुर देहात जिले से 22 लोगों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण संगठन से निष्कासित किया गया है।

विज्ञापन


अध्यक्ष पद के लिए इन्होंने की बगावत
नगर पंचायत रूरा से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रजोल शुक्ला, शिवली नगर पंचायत से उम्मीदवार संयोजक वतनराज अग्निहोत्री, मूसानगर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जिला कार्य समिति सदस्य राजू चौहान, विधानसभा आईटी सेल संयोजक तासू ठाकुर और वरिष्ठ नेता दिनेश चंद्र मिश्रा, पूर्व व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक अवध विश्नोई, बूथ अध्यक्ष रामजी विश्नोई तीनों के राजपुर से प्रत्याशी होने पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया है।

विज्ञापन

सभासद पद के लिए यह बने बागी
पार्टी का टिकट न मिलने से नाराज 15 भाजपाइयों ने बागी तेवर अपनाए हैं। पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ बिगुल फूंकने वालों में दो निवर्तमान सभासद और एक नामित सभासद की बहन भी शामिल है। इन सभी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जिलाध्यक्ष एमएलसी अविनाश सिंह ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इनमें अकबरपुर वार्ड पांच से सभासद प्रत्याशी कल्लू गिहार, वार्ड दस से दशरथ पाल, वार्ड 11 से श्याम जी तिवारी (निवर्तमान सभासद), वार्ड-11 से गुड्डू शर्मा, वार्ड-12 से संजय कुमार नायक, वार्ड 14 से अर्चना देवी, वार्ड 15 से पूनम श्रीवास्तव (नामित सभासद की बहन), मूसानगर वार्ड आठ से अनवर सिद्धकी, वार्ड 11 से ईश्वर चंद्र मिश्र, रनियां वार्ड सात से प्रमीत तिवारी, रनियां वार्ड 13 से अतुल त्रिपाठी, पुखरायां वार्ड छह से दुलारे बाल्मीकि, पुखरायां वार्ड 11 से प्रबल द्विवेदी (निवर्तमान सभासद), पुखरायां वार्ड 14 से जीतू शर्मा उर्फ सर्वेश, राजपुर वार्ड 13 से आलोक गुप्ता को तत्काल प्रभाव से पार्टी से बाहर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed