फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Bike rider dies after being hit by car

Kanpur Dehat: कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा

Wed, 17 Apr 2024 10:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 17 Apr 2024 10:37 PM IST
सार

यूपी के कानपुर देहात में सड़क हादसा हुआ। बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
Kanpur Dehat: Bike rider dies after being hit by car
प्रेम नारायण की फाइल फोटो व क्षतिग्रस्त पड़ी कार व बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में रसूलाबाद-झींझक मार्ग पर जैतीपुर में बुधवार शाम को तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद कुछ दूरी पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने रसूलाबाद-झींझक मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस और तहसील के अधिकारियों ने परिजनों को समझाकर करीब दो घंटे बाद जाम खुलवा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


रसूलाबाद थाना क्षेत्र के भवनपुर निवासी किसान प्रेम नारायण (45) से झींझक आ रहे थे। शाम पौने पांच बजे के करीब मंगलपुर थाना क्षेत्र के जैतीपुर पहुंचने पर झींझक की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक टक्कर मार दी। बंपर में बाइक फंस जाने से कार कुछ दूरी पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में किसान की मौके पर मौत हो गई। अनहोनी की जानकारी पर पत्नी सरोज, बेटा अर्जुन, शिवा, कन्हैया, छोटू, बेटी कुसमा पहुंची। परिवार के लोग बिलखते रहे।

विज्ञापन

घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों ने चालक की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग करते हुए रसूलाबाद-झींझक मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। जानकारी पर मंगलपुर व रसूलाबाद पुलिस पहुंच गई। डेढ़ घंटे बाद भी परिजनों के न मानने पर नायब तहसीलदार रसूलाबाद अभिनव चतुर्वेदी पहुंचे। उन्होंने परिजनों को शांत करवा कर शाम 6:45 शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इसके बाद जाम खुल सका। थाना प्रभारी मंगलपुर देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

कार में सवार थे चार लोग
घटना स्थल पर मौजूद जैतीपुर के ग्रामीणों ने बताया कि कार तेज रफ्तार में थी। बाइक को टक्कर मारने के बाद कार सड़क किनारे बने घरों तक घिसटती चली आई। गनीमत रही कि कोई और चपेट में नहीं आया। कार पलटने के बाद से उसमें सवार लोग उतर कर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed