फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Bees attack farmers, one dead

Kanpur Dehat: खेत की रखवाली करने गए किसानों पर मधुमक्खियों का हमला, एक की मौत, दो जख्मी

Tue, 20 Feb 2024 07:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 20 Feb 2024 07:20 PM IST
सार

कानपुर देहात में मधुमक्खियों के हमले से एक किसान की मौत हो गई। जबकि दो किसान जख्मी हो गए। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Kanpur Dehat: Bees attack farmers, one dead
भगवानदास की फाइल फोटो व घटना स्थल पर रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में डेरापुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर निटर्रा में खेत की रखवाली करने गए तीन किसानों पर अचानक से मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। किसानों के शोर मचाने पर आस पास के खेत में मौजूद लोगों ने किसी तरह से बचाव किया। जख्मी लोगों को जब तक इलाज के लिए अस्पताल ले जाते एक किसान की मौत हो गई। जबकि दो किसानों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


फरीदपुर निटर्रा निवासी किसान भगवान दास (53) खेती किसानी करते थे। मंगलवार सुबह वह गांव के महेश कुमार (45), मंजीत कुमार (40) के साथ अन्ना मवेशियों से फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर गए थे। जैसे ही किसान भागवान दास के खेत के पास पहुंचे, तभी पास स्थित आम के पेड़ में लगे छत्ते से मधुमक्खियों के झुंड ने तीनों पर हमला बोल दिया। किसानों के खेत से चीखने चिल्लाने की आवाज सुन आस पास के खेत पर मौजूद किसान दौड़े। मधुमक्खियों के मंडराने से किसान पास नहीं गए। इसी बीच कुछ किसानों ने पुआल जलाकर धुआं किया।
विज्ञापन


इससे मधुमक्खियां कम हुई। किसी तरह ग्रामीणों ने तीनों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाने लगे। तभी भगवानदास ने दम तोड़ दिया। जबकि मंजीत व महेश को परिवार के लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। किसान की मौत की बात से पत्नी प्यारी देवी, बेटे अजीत, शिवशंकर का रो-रोकर बुरा हाल रहा। घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची डेरापुर पुलिस ने जानकारी की। थानाध्यक्ष डेरापुर अनिल कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मधुमक्खियों के हमले में जख्मी अन्य दो का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed