फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : BC friends increased income by doing better work, became an example, Deputy CM honored

कानपुर देहात : बेहतर काम कर बीसी सखियों ने बढ़ाई आय, बनीं नजीर, डिप्टी सीएम ने किया सम्मानित

Thu, 30 Jun 2022 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : BC friends increased income by doing better work, became an example, Deputy CM honored
ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करती स्वाती द्विवेदी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
सरवनखेड़ा/पुखरायां। सरवनखेड़ा ब्लॉक की दो व मलासा ब्लॉक की एक बीसी सखी को मंगलवार को लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सम्मानित किया है।
विज्ञापन

तीनों बीसी सखियों ने कड़ी मेहनत से चार करोड़ रुपये का ऑनलाइन ट्रांजैक्शन (रुपये जमा करना व निकालना) किया। इस दौरान करीब 97 हजार रुपये की आमदनी भी की। आय बढ़ाकर तीनों बीसी सखी महिला सशक्तीकरण के लिए नजीर बनी हैं।
सरवनखेड़ा के मुक्तापुर गांव निवासी प्रियंका सिंह ने बीते वर्ष 25 नवंबर में बीसी सखी बनकर गांव के लोगों को बैंकिंग सुविधा देने की शुरुआत की। वह कहतीं हैं कि पहले लोग रुपये के लेन देन को लेकर विश्वास नहीं करते थे, लेकिन बाद में घर घर जाकर लोगों को जागरूक किया। अब लोग बैंक जाने की बजाय रुपये जमा करने व निकालने में उनकी मदद लेते हैं।
विज्ञापन

अब निनायां, सैंथा, भैथाना, भिखनापुर गांवों के लोग केंद्र पर आते हैं। मनरेगा श्रमिकों का भुगतान, प्रधानमंत्री जन धन व पेंशन योजना के ऑनलाइन आवेदन का काम भी करना शुरू कर दिया है। दो करोड़ रुपये ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करने पर 39 हजार रुपये कमीशन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसी सखी मनेथू गांव की रश्मि सिंह ने बताया कि उन्होंने सितंबर 2021 से काम की शुरुआत की। लोगों को इसकी जानकारी हुई और बैंक जाने के झंझट से राहत मिली तो धीरे धीरे उनका काम बढ़ता गया। अब लोग रुपये जमा करने व खाते से निकालने के लिए उनके पास आते हैं।
बैंक की सुविधाएं मिलने से लोगों को सहूलियत बढ़ी है तो उनकी आमदनी का जरिया भी बना है। अब तक दो करोड़ 21 हजार रुपये का ट्रांजेक्शन किया, इसका 40 हजार रुपये कमीशन मिला है।
मलासा ब्लॉक के सिथरा बुजुर्ग की बीसी सखी स्वाति द्विवेदी कहती हैं कि बीते वर्ष अक्तूबर 2021 में उनका चयन हुआ। मुख्य कार्य मनरेगा के श्रमिकों को गांव में ही भुगतान की सहूलियत उपलब्ध करना था।

इसके साथ ही अन्य लाभार्थी जैसे पेंशन, पीएम किसान सम्मान, शौचालय के लाभार्थी व आवास के लाभार्थी के लिए गांव में ही धन निकासी की सुविधा उपलब्ध कराई। बेहतर काम कर मलासा ब्लॉक में सबसे अधिक 18 हजार रुपये कमीशन प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed