फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat baldiwas

बाल दिवस में स्कूलों में हुई खेलकूद प्रतियोगिताएं

Fri, 15 Nov 2019 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat baldiwas
कानपुर देहात। अकबरपुर माती स्थित केंद्रीय विद्यालय में बाल दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जीवन के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय में एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, मुख्य कोषाधिकारी केके पांडेय, एसडीएम सदर आनंद कुमार सिंह, समाज सेविका कंचन मिश्रा, केएस चौहान ने दीप प्रज्वलित करने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया। विद्यालय के प्राचार्य अरविंद कुमार राय ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किए। स्काउट गाइड के बच्चों ने मार्च पास्ट का सलामी दी। इसके बाद खेलकूद प्रतियोगिता सा शुभारंभ हुआ। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अभिषेक सिंह, प्रिंस गौतम, अनिल कुमार, अनुष्का देवी, जान्हवी सैनी रहे। 50 मीटर दौड़ में गौरी बघेल, प्रेम सिंह ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

वहीं, केंद्रीय विद्यालयों की राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाले 22 बच्चों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अफसरों ने बच्चों की तरफ से लगाई गई प्रदर्शनी को भी देखा। थनवापुर के वीडीएलएस विद्यालय में प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने जवाहरलाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं खेलकूद प्रतियोगिता में जूनियर बालिका वर्ग में निहारिका प्रथम, सीनियर बालिका वर्ग में अनामिका प्रथम, जूनियर बालक में सूरज कुमार व सीनियर बालक वर्ग में सूरज सविता ने प्रथम स्थान पाया। बाद में बच्चों को मिष्ठान वितरण कराया गया। इस मौके पर अखिलेश दुबे, ध्रुवकांत, विजय बहादुर, अंजली शुक्ला, अशोक कटियार, रविंद द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंदरा के अनुसार बाल दिवस के मौके पर कस्बा स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल में छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रबंधक डा. अनिल पोरवाल, डायरेक्टर आलोक पोरवाल, प्रधानाचार्य दिवाकर मिश्रा ने बच्चों को पंडित नेहरू के जीवन के बारे में जानकारी दी। बच्चों में वंश पोरवाल, लक्ष्मी सिंह, वैष्णवी मिश्रा, पलक कटियार आदि ने नृत्य प्रस्तुत किए। अर्जुन सक्सेना, आकृति कटियार, शिवांश सिंह ने फैशन शो पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रसूलाबाद क्षेत्र के विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बारे जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed