फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat, Aunt and nephew died after being hit by a goods train, both had gone from home to defecate

Kanpur Dehat: मालगाड़ी की चपेट में आकर चाची-भतीजे की मौत, शौच के लिए घर से गए थे दोनों, परिजनों में कोहराम

Sat, 23 Dec 2023 09:19 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 23 Dec 2023 09:19 AM IST
सार

Kanpur Dehat News: थाना प्रभारी अजय कुमार पाठक ने बताया कि परिजन ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया है। पुलिस उन्हें पोस्टमार्टम कराने के लिए समझा रही है।

विज्ञापन
Kanpur Dehat, Aunt and nephew died after being hit by a goods train, both had gone from home to defecate
kanpur dehat accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में अंबियापुर-रूरा रेलवे स्टेशन के बीच डीएफसी रेल लाइन पर शुक्रवार सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से चाची और भतीजे की मौत हो गई। खेतों के लिए निकले ग्रामीणों ने जब दोनों के शव देखे, तो परिजनों को जानकारी दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।  वहीं, सूचना पर रूरा थाना पुलिस पहुंची, लेकिन परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। रूरा थाना क्षेत्र के सराया निवासी कल्लू कठेरिया की पत्नी रानी (40) और उसके भतीजे कृष्णा (8) का शव गांव के सामने डीएफसी के अप ट्रैक पर किमी नंबर 1054 के 4 व 6 के बीच पड़े मिले। लोगों ने मालगाड़ी की चपेट में आने से हादसे की आशंका जताई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजन शव लेकर गांव आए।

विज्ञापन

काफी देर तक नहीं लौटने पर हुई हादसे की जानकारी
इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सुबह 10 बजे के बाद सिठमरा चौकी प्रभारी जसवीर सिंह गांव पहुंचे और हादसे की जानकारी ली।  परिजनों ने पुलिस को बताया कि पत्नी भतीजे के साथ सुबह छह बजे के करीब शौच के लिए गईं थी। काफी देर तक नहीं लौटने पर गांव के लोगों से हादसे की जानकारी हुई। परिवार में पत्नी रानी के साथ दो पुत्र गुंजन, नीरज व तीन पुत्रियां खुशबू, काजल, राखी हैं।

परिजन ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से किया इंकार
भाई गंगा के परिवार में पत्नी रोशनी के अलावा उसके साथ चार पुत्र प्रांशु, शिवम, गोविंद, कृष्णा व पुत्री मुस्कान है। कृष्णा व रानी की मौत के बाद परिवार के लोग बिलखते रहे। थाना प्रभारी अजय कुमार पाठक ने बताया कि परिजन ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया है। पुलिस उन्हें पोस्टमार्टम कराने के लिए समझा रही है।

विज्ञापन

चाची का दुलारा था मृतक कृष्णा
मालगाड़ी की चपेट में आने से चाची और भतीजे की मौत के बाद गांव में मातम छाया रहा। परिवार के लोग के साथ ही पड़ोस के लोग बिलखते रहे। कल्लू कठेरिया ने बताया कि कृष्णा उसका भतीजा था, लेकिन वह उसकी पत्नी का सबसे दुलारा था। शुक्रवार सुबह ही वह जल्दी घर आ गया था। रानी जब शौच के लिए जाने लगी, तो कृष्णा भी साथ जाने की जिद करने लगा। मां रोशनी ने रोकने का प्रयास किया लेकिन रानी उसे साथ लेकर चली गई।

रेलवे लाइन किनारे गांवों में अक्सर होते हैं हादसे
सराय, जगदीशपुर, गढ़ेवा भारापुरवा सहित लगभग आधा दर्जन गांव रेलवे लाइन के किनारे स्थित हैं। इन गांवों के लोग रेलवे लाइन पार करके शौच, खेती किसानी आदि के कार्यों के लिए आते-जाते हैं। भाजपा नेता शिवा पांडेय बताते हैं कि इन गांवों के लोगों के रेलवे लाइन पार करके आने-जाने से अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। रेल अधिकारियों से कई बार ग्रामीणों ने अंडरपास बनवाने की मांग की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed