फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Anti corruption team caught accountant taking bribe from farmer

Kanpur Dehat: किसान से 18 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

Sat, 24 Feb 2024 11:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 24 Feb 2024 11:44 PM IST
सार

कानपुर देहात ने एंटी करप्शन टीम ने किसान से 18 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल को पकड़ा है। करीब छह घंटे पूछताछ के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई।

विज्ञापन
Kanpur Dehat: Anti corruption team caught accountant taking bribe from farmer
अकबरपुर कोतवाली में पुलिस हिरासत में लेखपाल संजीव कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात के राजपुर में भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) कानपुर की टीम ने शनिवार को राजपुर के सिलहरा मार्ग से सिकंदरा तहसील के लेखपाल संजीव कुमार सचान को किसान से रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद लेखपाल को अकबरपुर कोतवाली लाया गया। जहां कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर हंगामा करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


दोपहर एक बजे के करीब शिकायत कर्ता किसान मन्ना सिंह ने लेखपाल संजीव कुमार को रुपये देने के लिए राजपुर थाने से 100 मीटर दूर सिल्हैरा मार्ग पर बुलाया। लेखपाल के आने व किसान के कार में बैठकर रुपये देते ही टीम प्रभारी सुशील कुमार पराशर, निरीक्षक मृत्युंजय मिश्रा व टीम में शामिल 6-8 लोगों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। लेखपाल को कार समेत पहले राजपुर थाने ले आया गया यहां लेखपाल के समर्थक लेखपाल पहुंच गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लेखपाल को लेकर अकबरपुर थाने लाया गया। यहां पर करीब छह घंटे पूछताछ के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। टीम प्रभारी ने बताया कि मन्ना सिंह के खेत का कुर्राबंदी (जमीन बंटवारा) होना था। इसके लिए लेखपाल द्वारा 20 हजार रुपये मांग की गई थी। किसान द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। लेखपाल को 18 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed