फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat

कोटरदार के नाम फायनेंस कराकर हड़प ली स्कार्पियों

Wed, 24 Jun 2020 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat
कानपुर देहात। मसोथा बंगला के रहने वाले जिला पंचायत सदस्य पर गांव के ही कोटेदार के नाम स्कार्पियो फाइनेंस कराकर हड़पने का आरोप लगाया गया है। मंगलवार को कोटेदार की पत्नी ने एसपी से इसकी शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

मसोथा बंगला गांव के कोटेदार आदेश कुमार की पत्नी ऊषा देवी ने एसपी अनुराग वत्स को बताया उसके पति बीमार रहते हैं। एक जिला पंचायत सदस्य ने पति को दबाव में लेकर उनके नाम जनवरी 2016 में स्कार्पियों फाइनेंस करा ली थी। इसके बाद उसने किस्तें जमा नहीं की। किस्तें जमा न होने पर फाइनेंस कंपनी के लोग घर आकर दबाव बनाते हैं। पति 2015 से पेट की बीमारी से जूझ रहे हैं। वह रुपये अदा करने में असमर्थ हैं। कर्ज अदा करने की बात कहने पर जिला पंचायत सदस्य गाड़ी का गलत ढंग से इस्तेमाल करके फंसाने की धमकी दे रहा है। एसपी अनुराग वत्स ने कोतवाल अकबरपुर को मामले में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस जिला पंचायत सदस्य पर कुछ ही दिन पहले पुलिस से अभद्रता व सरकारी कार्य में बाधा की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed