फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat accident

तेज रफ्तार वाहन से कुचलकर रिटायर्ड कानूनगो की मौत

Tue, 26 Nov 2019 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat accident
kanpur dehat accident - फोटो : PUKHRANYA
पुखरायां (कानपुर देहात)। भोगनीपुर के बढ़ौली गांव मोड़ के निकट सड़क पार करते वक्त रिटायर्ड कानूनगो तुलसी राम (72) की तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई और चालक वाहन लेकर भाग गया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर तुलसी राम की जान लेने वाले वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भोगनीपुर के चंदनामऊ गांव निवासी तुलसीराम कानूनगो पद से रिटायर्ड होने के बाद गांव में परिवार के साथ रहते थे। बेटे ज्ञानंद ने बताया कि पिता तुलसीराम रविवार को शादी समारोह में शामिल होने के लिए कानपुर नगर गए थे। सोमवार भोर पहर किसी वाहन से वह बढ़ौली गांव मोड़ के निकट उतरे। वहां से पैदल ही घर की तरफ से आ रहे थे।
विज्ञापन

उसी दौरान सड़क पार करते वक्त किसी वाहन ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में तुलसी राम की मौके पर मौत हो गई। आसपास के दुकानदारों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक तुलसी राम को कुचलने वाले वाहन का पता नहीं चला है। तुलसी राम की मौत की खबर पाकर पत्नी केशकली, बेटा ज्ञानंद, बहू उमादेवी मौके पर पहुंच गए। दोनों तुलसीराम का शव देख कर बिलख पड़े। रिश्तेदारों ने उन लोगों को ढांढस बंधा कर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed