फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat Accident at railway bridge laborer dies after being swept into the river by a passing train

Kanpur Dehat: रेलवे पुल पर काम करते समय हादसा; ट्रेन के झोंके से नदी में गिरकर मजदूर की मौत, जांच शुरू

Wed, 04 Feb 2026 04:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 04 Feb 2026 04:36 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: कानपुर देहात में सेंगुर नदी के रेलवे पुल पर मरम्मत कर रहे जौनपुर के एक मजदूर की ट्रेन के झोंके से नीचे गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रेलवे व स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Kanpur Dehat Accident at railway bridge laborer dies after being swept into the river by a passing train
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : Amar ujala

विस्तार

कानपुर देहात में भोगनीपुर थाना क्षेत्र के मांवर गांव के पास सेंगुर नदी पर बने रेलवे पुल में मरम्मत कार्य के दौरान एक मजदूर की ट्रेन गुजरते समय सुबह नौ बजे के करीब नीचे गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान जौनपुर बिंदुली के कुवरदा गांव निवासी मनोज निषाद (40) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

पुल पर काम कर रहे मजदूर कमलेश निषाद ने बताया कि बुधवार की सुबह जब वे और अन्य साथी रेलवे पुल पर काम कर रहे थे, तभी इंटरसिटी ट्रेन आ गई। सभी मजदूर पुल पर बने स्टैंड पर खड़े हो गए। इसी दौरान, ट्रेन के झोंके से मनोज निषाद संतुलन बिगड़ने के कारण पुल से नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मनोज को तुरंत एंबुलेंस से पुखरायां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
यहां डॉक्टर केदारनाथ ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ चौकी के सहायक उपनिरीक्षक रामकिशोर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद भोगनीपुर थाना पुलिस को सूचित किया गया। थाना अध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि रेलवे पुल पर कार्य करते समय दुर्घटना में मजदूर की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed