फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat accident

कार की टक्कर से आटो चालक की मौत, हंगामा

Thu, 12 Mar 2020 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat accident
जितेंद्र की मौत पर बिलखते परिजन। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुक्तापुर गांव के पास बुधवार की शाम कार की टक्कर से सुरती रूरा के ऑटो चालक की मौत हो गई। उसके गांव का ही एक युवक घायल हो गया। ग्रामीणों ने ऑटो चालक का शव रखकर अकबरपुर-रूरा मार्ग में जाम लगा दिया। इसकी जानकारी पर एएसपी, एसडीएम व सीओ पहुंचे। कई थानों का फोर्स बुलाया गया। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने वाहनों को निकालना शुरू कर दिया। इसके बाद पहुंचीं विधायक ने समझाकर हंगामा शांत करवाया और शव हटवाया। कुल दो घंटे जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन

सरसी रूरा गांव के निवासी जितेंद्र उर्फ पिंटू (26) के पास ऑटो है। वह आटो चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। बुधवार को शाहपुर दोल्हू गांव से बहन सीता तिलक करने आई थी। वह ऑटो लेकर घर पहुंचा था। बहन से तिलक कराने के बाद शाम छह बजे जल्दी आने की बात कहकर ऑटो में सीएनजी भराने अकबरपुर जा रहा था। गांव का ही अजमत अली (25) भी बैठा था। मुक्तापुर गांव के सामने आ रही कार ने ऑटो में टक्कर मार दिया। आटो पलट गया। चालक जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन

परिजनों ने उसे अकबरपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। इसकी जानकारी पर एएसपी अनूप कुमार, एसडीएम आनंद कुमार सिंह, सीओ संदीप सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाकर आधी सड़क खाली कराई। इसके बाद आवागमन शुरू कराया। दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर अकबरपुर रनियां विधायक प्रतिभा शुक्ला, पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी पहुंचे। परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा देकर शव हटवाया। कोतवाल आमोद कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

नहीं पता था कि अंतिम बार कर रही तिलक
मृतक जितेंद्र उर्फ पिंटू चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। मृतक की एकलौती बहन सीता है। शादी रसूलाबाद क्षेत्र के शाहपुर दोल्हू गांव में हुई थी। भैयादूज पर भाइयों को तिलक करने आई थी। बहन की आने की जानकारी पर जितेंद्र ऑटो लेकर घर पहुंच गया था। भाई की मौत की खबर सुनते ही बिलखते हुए वह पहुंची। वहां कहती रही नहीं पता था कि अंतिम बार तिलक कर रही है। ऐसा जानती तो भाई को जाने ही न देती। वहीं मृतक की पत्नी सोनम, बेटियां सुप्रिया (5) अन्नू (3) बिलखती रहीं। पिता साहब लाल, भाई रज्जन, धीरेंद्र व प्रमोद भी रोते रहे। ग्रामीण उन्हें ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed