{"_id":"5e4459fe8ebc3ee61b2d46ac","slug":"kanpur-dehat-accident-akbarpur-news-knp54424858","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
घटना स्थल पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। बोलेरो की टक्कर से एक छात्र की मौत हो गई और साथी घायल हो गया। बीएससी प्रथम वर्ष के दोनों छात्र प्रायोगिक परीक्षा देकर घर लौट रहे थे।
लालगांव निवासी सुनील कुमार उर्फ गोरेलाल ने बताया कि का बेटा रवि शर्मा (20) पड़ोसी महेश शर्मा का बेटा संजय (22) कस्बा के ही स्नेहलता डिग्री कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा देकर बाइक से लौट रहे थे। वह कालेज से घर की तरफ कुछ दूर ही चले कि विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित बोलेरो ने टक्कर मार दी। बोलेरो एक पेड़ से टकरा कर रुक गई। चालक मौके से भाग गया। बाइक संजय चला रहा था। वह हेलमेट लगाए था।
प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर होने पर हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया। हैलट में उपचार के दौरान रवि की मौत हो गई। इसकी खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। तीन बहनें सावित्री, पूजा, कुंती में रवि एकलौता भाई था। उसकी मौत से बहनों के साथ मां मंजू देवी, दादी कमला व बाबा रामऔतार बिलखते रहे।