{"_id":"5df9310f8ebc3e87c300b54d","slug":"kanpur-dehat-accident-akbarpur-news-knp532854067","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी बचाने में बीच रोड पलटा ट्रक, रेंगकर निकले वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशी बचाने में बीच रोड पलटा ट्रक, रेंगकर निकले वाहन
राजपुर के पास मुगल रोड़ पर पलटा पड़ा ट्रक।
- फोटो : AKBARPUR
Link Copied
राजपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह छुट्टा मवेशी को बचाने में एक खली चोकर लदा ट्रक असंतुलित होकर मुगल रोड पर पलट गया। इससे जाम लगा रहा। दिनभर वाहनों को निकलने में परेशानी हुई। ट्रक हटवाने के बाद ही यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
आगरा जनपद के फतेहाबाद निवासी ट्रक चालक एतिहिशाम ने बताया कि वह कानपुर से ट्रक में खली चोकर लादकर आगरा जा रहा था। मंगलवार की भोर पहर सिकंदरा थाना क्षेत्र के अनवा मार्ग के समीप अचानक सड़क पर छुट्टा मवेशियों का झुंड आ गया। उनको बचाने के प्रयास में ट्रक असंतुलित होकर बीचोबीच पलट गया।
विज्ञापन
उसने ट्रक से कूद कर जान बचाई। ट्रक पलटने से दिनभर यातायात प्रभावित रहा। दोनों तरफ के वाहन रेंगते हुए निकलते रहे। देर शाम पुलिस ने क्रेन मंगवाकर सड़क से ट्रक को हटवाया। इसके बाद वाहनों का आवागमन सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।