फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat accident

वाहन की टक्कर से युवक की मौत, क्षत विक्षत हो गया शव

Sun, 29 Sep 2019 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat accident
रनियां (कानपुर देहात)। विसायकपुर के पास शुक्रवार की देररात कानपुर से आने वाली लेन पर वाहन की टक्कर से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। काफी देर तक युवक का शव हाईवे पर पड़ा रहा। इस दौरान शव के ऊपर से कई वाहन गुजर गए। जिससे शव क्षत विक्षत हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रनियां पुलिस माने तो शुक्रवार की रात लगभग 12:30 बजे विसायकपुर स्थित एक होटल के सामने एक युवक हाईवे पार कर रहा था। तभी कानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। एसआई शमशेर सिंह ने बताया कि युवक का शव काफी देर तक हाईवे पर पड़े रहने से कई वाहन गुजर गए। इससे शव क्षत विक्षत हो गया। 100 मीटर तक शव के टुकड़े पड़े थे। इससे युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक के दाएं हाथ की कलाई में काला धागा बंधा हुआ था।
विज्ञापन

रनियां चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के शरीर के आधे अंग के चीथड़े उड़ गए थे। इससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed