फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat accident

प्राइवेट बस बेकाबू होकर खेत में जा पलटी, किसान की मौत

Wed, 11 Sep 2019 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat accident
मकरंदपुर गांव के पास खड्ड़ में पलटी पड़ी बस। - फोटो : AKBARPUR
शिवली (कानपुर देहात)। मरहमताबाद गांव में मंगलवार को यात्रियों से भरी बस बेकाबू होकर खेत में पलट गई। खेत में काम कर रहे किसान इरफान अली (30) की बस के नीचे दबने से मौत हो गई। 12 यात्री घायल हो गए। हादसे से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर रूरा-शिवली मार्ग पर जाम लगा दिया। एसडीएम और थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर इरफान के आश्रितों को आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया। तब करीब तीन घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

साईं कृपा बस सर्विस की बस दोपहर में रूरा से कानपुर सवारियां लेकर जा रही थी। शिवली-रूरा मार्ग स्थित मरहमताबाद गांव के सामने बस अनियंत्रित हो गई। चालक स्टेयरिंग नहीं संभाल सका। बस एक खेत में जाकर पलट गई। फसल की सिंचाई कर रहा मरहमताबाद गांव निवासी इरफान बस के नीचे दब गया। बस में सवार 30 यात्रियों में 12 घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बस में फंसे यात्रियों और दबे इरफान को किसी तरह बाहर निकाला। यात्री पास के अस्पतालों में उपचार कराकर दूसरे वाहनों से गंतव्य को चले गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सीधा कराकर थाने भेजा। इरफान के परिजनों और ग्रामीणों ने मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर शिवली-रूरा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

एसडीएम राम शिरोमणि और थाना प्रभारी भूपेंद्र राठी ने लोगों को समझाकर शांत कराया। एसडीएम ने बताया कि मृतक के आश्रितों को किसान दुर्घटना बीमा योजना से पांच लाख रुपये और राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत तीस हजार रुपये दिलाए जाएंगे। थाना प्रभारी के मुताबिक इरफान के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed